
इनफिनिक्स कंपनी बेहद जल्द अपनी नई ‘हॉट 60’ सीरीज पेश करने वाली है। इसी ब्रांड से से जुड़ी खबर आज सामने आई है कि कंपनी ने बांग्लादेश में सीरीज का एक मॉडल Infinix Hot 60i पेश कर दिया है। हमें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर हालांकि इस फोन का प्रोडक्ट पेज नहीं मिला है लेकिन एक बांग्लादेशी शॉपिंग साइट ने हॉट 60आई को फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ सेल के लिए लिस्ट कर दिया है। इस नए और सस्ते स्मार्टफोन की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Hot 60i प्राइस
- 6GB RAM + 128GB Storage – BDT 13,999 (तकरीबन 9,790 रुपये)
- 8GB RAM + 256GB Storage – BDT 16,499 (तकरीबन 11,540 रुपये)
इनफिनिक्स हॉट 60आई बांग्लादेश में दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। लोकल शॉपिंग साइट पर इस मोबाइल के 6जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 बांग्लादेशी टका में बेचा जा रहा है जिसमें 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं फोन का 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,499 बांग्लादेशी टका में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इंडियन करंसी अनुसार दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश 10 हजार रुपये से कुछ कम और 15 हजार रुपये से कुछ अधिक है।
Infinix Hot 60i स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ HD+ 120Hz Display
- Mediatek Helio G81 Ultimate
- 8GB RAM + 256GB storage
- 8GB extended RAM
- 50MP Rear Camera
- 8MP Front Camera
- 45W 5,160mAh Battery
डिस्प्ले
इनफिनिक्स हॉट 60आई को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 800निट्स पीक ब्राइटनेस का आउटपुट प्राप्त होता है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
परफॉर्मेंस
यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो XOS 15.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8GHz से लेकर 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM G52 MC2 GPU मौजूद है।
मेमोरी
Infinix Hot 60i को बांग्लादेश में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे बड़ी रैम की ताकत प्रदान करती है। पड़ोसी मुल्क में यह मोबाइल फोन 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 60i स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Infinix Hot 60i फीचर्स
- इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी की फुहारों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।
- मोबाइल प्लास्टिक बॉडी पर बना है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
- सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
- ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स के साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी लगाया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 5GHz Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 दिया गया है।
- इस मोबाइल का डायमेंशन 167.9 x 75.6 x 7.7 mm है और वजन 188 ग्राम है।
- बांग्लादेश में इनफिनिक्स हॉट 60आई Sleek Black और Titanium Grey कलर में बिकेगा।












