
Reliance Jio इंडिया की टेलीकॉम मार्केट में आने के बाद से ही अपने ग्राहकों की डिमांड को समझते हुए नए-नए प्लान लेकर आता है। वहीं, Jio ने एक बार अपने ग्राहकों को खुश करते हुए दो बिल्कुल नए Jio Plan को पेश किया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए रिचार्ज की कीमत क्रमश: Jio 2878 Plan और Jio 2998 Plan है। Mukesh Ambani की मालिकाना हक वाली कंपनी जियो ने इन प्लान को WFH कैटेगरी के अंदर पेश किया है। आइए आगे आपको इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
Jio Rs 2878 Prepaid Plan
Jio के इस प्रीपेड Plan में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस रिचार्ज में डेली 365 दिन तक 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जा रहा है। इसका मतलब प्लान में यूजर्स को कुल 730GB का डाटा दिया जा रहा है। वहीं, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। इस न्यू Jio Prepaid Plan के साथ यूजर को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि, इस प्लान में कॉलिंग और किसी प्रकार की कोई सुविधा यूजर्स को नहीं मिलेगी क्योंकि यह एक डाटा पैक है। इसे भी पढ़ें: Jio के इन सस्ते प्लान में मिलेगा 50GB तक डाटा, कीमत 15 रुपये से शुरू
Jio 2998 Plan Details
इस Jio Recharge Plan के साथ प्रतिदिन 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ 365 दिनों की वैधता दी जाती है। 2998 रुपये वाला जियो प्लान भी यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है, इस हिसाब से ये प्लान यूजर्स को 912.5 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान में भी Jio Rs 2878 की तरह किसी प्रकार का कोई कॉलिंग व SMS लाभ नहीं मिलेगा।

ये दोनों प्लान यूडर्स को उसके बेस प्रीपेड प्लान पर मिलने वाले दैनिक डाटा को बढ़ावा देने के लिए हैं। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो इन प्लान्स से आपको काफी फायदा हो सकता है। ध्यान दें कि इन प्लान्स की स्टैंडअलोन वैलिडिटी होती है, इसलिए ये तब भी एक्टिव रहेंगे, जब आपका बेस प्रीपेड प्लान एक्सपायर हो जाए। इसे भी पढ़ें: Jio 15GB Data के साथ लाया सबसे सस्ता रिचार्ज, एक साल के लिए Free मिलेगा ये बेनिफिट
लेटेस्ट वीडियो
यूजर्स इन प्लान को Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के माध्यम से चुन सकते हैं जो Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। Jio द्वारा और अधिक डाटा केवल WFH प्लान पेश किए गए हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।










