इसके स्टाइलिश लुक के आगे शाओमी का फोन भी पड़ जाएगा फीका

Join Us icon

शाओमी मी मिक्स जब लॉन्च हुआ तो लोग उसे देखते ही रह गए। परंतु अब एक और चीनी कंपनी मीज़ु ने ऐसा फोन लॉन्च किया है जिसकी एक झलक पर ही आप मर मिटेंगे। अपनी डुअल स्क्रीन के लिए लॉन्च से पहले ही टेक वर्ल्ड में छा चुके मीज़ु प्रो 7 से आज कंपनी की ओर से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी की ओर से मीजू प्रो 7 और मीजू प्रो 7प्लस मॉडल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और इसका लुक भी शानदार है।

एलजी लाएगा प्लास्टिक का डिसप्ले, नहीं टूटेगी स्क्रीन और नहीं लगेगा स्क्रैच

मीज़ु द्वारा लॉन्च किए गए इस नए फोन पर नज़र डाले तो कंपनी ने मीज़ु प्रो 7 को जहां 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है वहीं मीज़ु प्रो 7प्लस 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन से लैस है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.6गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स30 ​चिपसेट पर रन करता है।

meizu-pro-7-1

कंपनी की ओर से मीज़ु प्रो 7 को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। वहीं मीज़ु प्रो 7प्लस 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।

फोटोग्राफी के लिए मीजू प्रो 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स386 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन की डुअल डिसप्ले के चलते फोन के रियर कैमरे से भी सेल्फी ली जा सकती है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

meizu-pro7

मीज़ु प्रो 7 को 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 3,000एमएएच की बैटरी पर पेश किया गया है तथा मीज़ु प्रो 7प्लस 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 3,500एमएएच बैटरी से लैस है।

डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स

मीजू प्रो 7 के दो वेरियंट हैं जिन्हें चीन में 2,880 यूआन और 3,380 यूआन में लॉन्च किया है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 27,500 रुपये और 32,200 रुपये है। वहीं मीजू प्रो 7 प्लस को 3,580 यूआन और 4,080 यूआन में लॉन्च किया गया है। भारतीय मूल्य के अनुसार ये लगभग 34,000 रुपये और 39,000 रुपये के बराबर है।