
टेक ब्रांड टेक्नो ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘स्पार्क 10’ सीरीज़ की शुरूआत करते हुए नया मोबाइल फोन TECNO SPARK 10 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 32MP Selfie और 50MP Rear Camera सपोर्ट करता है। मैमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी के साथ यह मोबाइल 16जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की कीमत 12,499 रुपये है और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
टेक्नो स्पार्क 10 प्रो प्राइस
TECNO SPARK 10 Pro भारत में फिलहाल सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन में 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। स्पार्क 10 प्रो 12,499 रुपये में इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह फोन कल से Starry Black, Pearl White और Lunar Eclipse कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा जिसे नजदीकी रिटेल स्टोर व मोबाइल शॉप से खरीदा जा सकता है। लगे हाथ बता दें कि आने वाले दिनों में इस सीरीज़ में TECNO SPARK 10 5G, SPARK 10 4G और SPARK 10C स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे।

टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
TECNO SPARK 10 Pro स्मार्टफोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे डॉट-इन डिस्प्ले पर नाम दिया है जिसमें स्क्रीन के उपरी ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। यह टेक्नो फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा साथ ही इसमें 270हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 580निट्स ब्राइटनेस व ग्लास बैक डिजाईन भी मिलता है।

टेक्नो स्पार्क 10 प्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 13 आधारित हाईओएस 12.6 पर पेश हुआ है। इसमें मीडियाटेक हीलियो जी88 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन गेम टर्बो डुअल इंजन तकनीक से लैस है। SPARK 10 Pro को मैमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो इंटरनल 8जीबी रैम को एक्स्ट्रा 8जीबी रैम की पावर देकर 16जीबी रैम पर परफॉर्म करती है।

फोटोग्राफी के लिए TECNO SPARK 10 Pro स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो डुअल फ्लैश से लैस है तथा एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जहां एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह टेक्नो फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।












