
Realme GT Neo 5 SE आज चीन में लाॅन्च हो गया है। यह मोबाइल 240W Charging से लैस Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन का छोटा वर्ज़न है जो 100W Fast Charging तकनीक के साथ मार्केट में आया है। रियलमी जीटी नियो 5 फोन में 1.5K Display, 64MP Camera, 16GB RAM, Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर 5,500mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है जिसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी जीटी नियो 5 एसई की कीमत
Realme GT Neo 5 SE को चार मैमोरी वेरिएंट्स में लाॅन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत CNY 1999 यानी तकरीबन 24,000 रुपये है। इसी तरह फोन के 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 2199 (तकरीबन 26,300 रुपये) तथा 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2299 (तकरीबन 27,500 रुपये) में लाॅन्च किया गया है।

रियलमी जीटी नियो 5 एसई 5जी फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका प्राइस CNY 2599 है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 31,100 रुपये के करीब है। चीन में इस रियलमी मोबाइल को Final Fantasy और Shadow Black कलर में उतारा गया है। यह भी पढ़ेंः 7,999 में बिकेगा Nokia C12 Plus, यहां देखें कैसे होंगे इस सस्ते स्मार्टफोन के फीचर्स
रियलमी जीटी नियो 5 एसई की स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन 2772 x 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन डिस्प्ले पर 1500हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 2160पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1400निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने अपने इस फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

रियलमी जीटी नियो 5 एसई लेटेस्ट एंडराॅयड 13 ओएस पर लाॅन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वाॅलकाॅम स्नैपड्र्रैगन 7+ जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.91गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 725 जीपीयू मौजूद है। यह रियलमी मोबाइल 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme GT Neo 5 SE के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/3.3 अपर्चर 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।












