POCO F5 Pro के लॉन्च से पहले देखें अनबॉक्सिंग वीडियो, जानें दमदार लुक वाले इस फोन की क्या होंगी खूबियां

POCO F5 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 9 मई को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले देखें इस फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो और संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • Poco F5 सीरीज के लॉन्च का हुआ ऐलान
  • लॉन्च से पहले Poco F5 Pro का अनबॉक्सिंग वीडियो वायरल
  • Poco F5 सीरीज में मिलेगा क्वालकॉम का प्रोसेसर

POCO F5 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 9 मई को लॉन्च होने जा रही है। अब तक मिलि जानकारी के अनुसार इस सीरीज में दो स्मार्टफोन POCO F5 और POCO F5 Pro पेश किए जा सकते हैं। ये फोंस कंपनी द्बारा पिछले साल लॉन्च POCO F4 का सक्सेसर है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि ये विश्व के पहले फोन होंगे जिन्हें Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रो वेरिएंट की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen1 दिया जा सकता है। हालांकि लॉन्च से पहले पोको के इस स्मार्टफोन का अनबॉक्सिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है जहां आप फोन की पहली झलक देख सकते हैं। यह वीडियो टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फोन डिटेल भी शेयर किये हैं।

POCO F5 Pro अनबॉक्सिंग वीडियो

POCO F5 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67 इंच 2K AMOLED डिसप्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
  • Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर
  • 64MP OIS + 8MP + 2MP रियर कैमरा
  • 16MP फ्रंट कैमरा
  • 5160mAh बैटरी (67W वायर और 30W वायरलैस चार्जिंग)
  • इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Poco F5 Pro ये होंगी खूबियां

डिस्प्ले : Poco F5 Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 3200 x 1440 पिक्सल (QHD+) और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। पोको के इस फोन में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 9 मई को लॉन्च होगा POCO F5 और F5 Pro, कंपनी ने लगाई मुहर

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज : पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 दिया जा सकता है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग : पोको एफ 5 प्रो स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें तो इसमें 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 67W वायर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके साथ ही फोन में 30W वायरलैस चार्जिंग भी दी जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी की बात करें तो अपकमिंग Poco F5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का एडिशनल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here