
टेक्नो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना 5जी पोर्टफोलियो बढ़ातेे हुए Tecno Spark 10 5G फोन लॉन्च किया था। 4GB RAM के साथ यह फोन सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब इस 5जी फोन को और ताकतवर बनाते हुए कंपनी ने इसका नया 8GB RAM वेरिएंट भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है।
Tecno Spark 10 5G का नया वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह मोबाइल Memory Fusion 2.1 तकनीक के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फोन की इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं इस फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

टेक्नो स्पार्क 10 5जी का प्राइस
8जीबी रैम वाला Tecno Spark 10 5G फोन 15,499 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ है। इस नए वेरिएंट की बिक्री 2 मई से देश में शुरू होगी। शुरूआती सेल में ग्राहकों को इस मोबाइल पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा जिसके बाद इफेक्टिव प्राइस 14,499 रुपये पड़ेगा। वहीं बाजार में पहले से मौजूद स्पार्क 10 5जी का 4जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर Meta Black, Meta White और Meta Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
टेक्नो स्पार्क 10 5जी की स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark 10 5G फोन में 6.56 इंच की वाॅटरड्राॅप नाॅच स्क्रीन दी गई है जो एचडी+ रेजल्यूशन सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होती है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर चिन पार्ट दिया गया है। यह टेक्नो मोबाइल 3.5एमएम जैक करता है तथा इसके साईड पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।
टेक्नो स्पार्क 10 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर काम करता है। इस फोन में 10 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन मैमोरी फ्यूज़न टेक्नोलाॅजी से लैस है जिसके चलते इंटरनल रैम को दोगुना करके बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए TECNO SPARK 10 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।












