Tecno SPARK GO 2023 और Spark 10 नए कलर और लेदर फिनिश के साथ लॉन्च, जानें क्या है अलग

Join Us icon
Highlights

  • लैदर फिनिश मॉडल यूजर्स को नया ऑप्शन देगा।
  • SPARK GO 2023 मात्र 7,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • Spark 10 की कीमत केवल 11,699 रुपये है। 

टेक्नो ने भारत में Tecno SPARK GO 2023 और Tecno Spark 10 का नया मैजिक स्किन ऑरेंज कलर लॉन्च किया है। खास बात यह है कि नए कलर के साथ इस सीरीज में बैक पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है जो 8,000 रुपये की रेंज में पहली बार मिला है। बता दें कि SPARK GO 2023 और Spark 10 को कंपनी पहले लॉन्च कर चुकी है केवल कलर ऑप्शन में बदलाव हुआ है। आप आगे स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं।

SPARK GO 2023 और Spark 10 नए कलर में हुए पेश

Tecno SPARK GO 2023 और Tecno Spark 10 नए कलर और लैदर फिनिश मॉडल यूजर्स को नया एक्सपीरियंस और ऑप्शन देगा। आप फोटो में देख सकते हैं कि नए ऑरेंज कलर में काफी कूल लुक देखने को मिल रहा है। बैक पैनल पर लेदर फिनिश भी आकर्षक लग रहा है। बड़ी बात यह है कि SPARK GO 2023 मात्र 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके लिए यूजर्स को Endless Black, Uyuni Blue और Nebula Purple जैसे 3 और कलर मिलते हैं।

अगर Spark 10 की बात करें तो यह नए ऑरेंज कलर और लेदर फिनिश के अलावा Meta Black, Meta White और Meta Blue जैसे कलर में उपलब्ध है। फोन की कीमत केवल 11,699 रुपये है। आप दोनों फोंस को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से खरीद सकते हैं।

Tecno SPARK GO 2023 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: टेक्नो स्पार्क गो 2023 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले पर 120Hz टच सेंपलिंग रेट, 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिल जाता है।
  • प्रोसेसर:  SPARK GO 2023 स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट दिया गाया गया है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 4GB तक का रैम सपोर्ट है जिसे मेमोरी फ्यूजन तकनीक से बढ़ाकर 7जीबी तक किया जा सकता है। जबकि फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क गो 2023 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस एआई तकनीक के साथ दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 10W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच बैटरी मिलती है।

Tecno Spark 10 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Tecno Spark 10 में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। जिसमें 720 x 1612 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले पर ‘यू’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो जी37 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्टोरेज: Spark 10 मोबाइल में 8जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ 8जीबी रैम सपोर्ट है। यानी कि कुल मिलाकर आप 16जीबी रैम सपोर्ट उपयोग कर पाएंगे।
  • बैटरी: फोन में 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट और 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिलता है। जबकि डिवाइस 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लेंस से लैस है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here