फोल्डेबल OPPO Find N3 Flip के रेंडर्स और कैमरा स्पेसिफिकेशन हुए लीक, देखें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • फाइंड एन3 फ्लिप में ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है।
  • फोन में बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से हो सकता है लैस।

ओप्पो ने मार्च में अपना फोल्डेबल OPPO Find N2 Flip फोन भारत में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन यानी OPPO Find N3 Flip लाने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, 91Mobiles को इस नए मुड़ने वाले मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स की जानकारी मिली है। चलिए आगे आपको पूरी लीक रिपोर्ट के बारे में डिटेल देते हैं।

OPPO Find N3 Flip लीक

91Mobiles द्वारा साझा किए गए रेंडर के अनुसार OPPO Find N3 Flip में पहले पेश किए गए Oppo Find N2 Flip जैसा ही क्लैमशेल डिजाइन नजर आता है।

  • ईवीटी (इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्ट) पर आधारित रेंडर में फाइंड एन3 फ्लिप में बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले और राउंड एज देखने को मिलता है।
  • फोन के नीचे की तरफ ओप्पो और हैसलब्लैड ब्रांडिंग देखी जा रही है।
  • इसके अलावा यह भी सामने आया है कि नया मुड़ने वाले ओप्पो फोन फाइंड एन3 फ्लिप में ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है।

कैसा होगा Find N3 Flip का कैमरा

लीक के अनुसार Find N3 Flip में OIS और f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइंड एन3 फ्लिप के अन्य स्पेसिफिकेशन फाइंड एन2 फ्लिप जैसे हो सकते हैं।

OPPO Find N3 Flip के संभावित स्पेसिफिकेशंस

  • मेन डिस्प्ले: OPPO Find N3 Flip में लीक के अनुसार 6.8-इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें HD+ 2520 × 1080 का पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 403 PPI पिक्सल डेंसिटी, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 सपोर्ट हो सकता है।
  • फ्रंट डिसप्ले: फोन में फ्रंट पर 3.26-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 720 × 382 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 250 PPI पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स तक ब्राइटनेस मिल सकती है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी हो सकता है।
  • प्रोसेसर: मुड़ने वाला ओप्पो फोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर और माली-जी710 एमसी10 जीपीयू के साथ पेश किया जा सकता है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 8GB LPDDR5 रैम+ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज देखी जा सकती है।
  • कैमरा: यह फोन 50MP Sony IMX890 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, OIS, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 32MP टेलीफोटो कैमरा लेंस से लैस होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में फोन 4300mAh बैटरी और 44W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 13 आधारित ColorOS 13 पर रन कर सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here