Xiaomi 14 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, काफी तगड़ा होगा यह स्मार्टफोन!

Join Us icon

Xiaomi 13 पिछले साल दिसंबर 2022 में लॉन्च हुआ था। इस फोन ने सबसे पहले चीनी मार्केट में एंट्री ली थी जो बाद में अन्य मार्केट्स में उपलब्ध हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन अपग्रेडेड वर्ज़न Xiaomi 14 पर काम शुरू कर चुकी है जो बेहद ही पावरफुल और फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा। लेटेस्ट लीक में शाओमी 14 की कई डिटेल्स सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3

डिजीटल चैट स्टेशन ने शाओमी 14 की स्पेसिफिकेशन्स लीक करते हुए कहा है कि यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम के सबसे अधिक ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह क्वॉलकॉम प्रोसेसर अभी तक मार्केट में नहीं आया है और कंपनी इसके निर्माण में लगी है। इस चिपसेट मेकर का यह यह सबसे पावरफुल प्रोसेसर साबित होने वाला है जो मौजूदा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 का अपग्रेड वर्जन है।

50MP Triple Rear Camera

लीक्स के मुताबिक Xiaomi 14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह 1/1.28 इंच लेंस वाला एक टेलीफोटो सेंसर होगा। वहीं साथ ही फोन के बैक पैनल पर एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि फोन में मैक्रो लेंस भी देखने को मिल सकता है। यह कैमरा सेटअप स्क्वायर शेप में दिया जा सकता है जिसमें एलईडी फ्लैश भी शामिल होगी।

50W wireless charging

शाओमी 14 से जुड़े लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल फोन 4,860एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं चार्जिंग तकनीक की बात करें तो सामने आई डिटेल्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं Xiaomi 14 को 50वॉट वायलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जा सकता है। यानी शाओमी मोबाइल वायरलेस तरीके से भी चार्ज हो सकेगा।

1TB Storage

सामने आई लीक रिपोर्ट के अनुसार शाओमी 14 स्मार्टफोन में 1टीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बता दें कि मार्केट में चुनिंदा मोबाइल फोन ही ऐसे हैं जिसमें 1 टेराबाइट की इंटरनल मैमोरी दी गई है। अगर लीक सच होता है कि इस लिस्ट में Xiaomi 14 का नाम भी जुड़ जाएगा। इंडिया में हाल ही में लॉन्च हुए realme Narzo 60 Pro 5G में भी 1टीबी स्टोरेज दी गई है और इसका प्राइस 29,999 रुपये है

Xiaomi 13

Xiaomi 14 कब होगा लॉन्च? (अनुमानित डिटेल)

शाओमी की ओर से अभी तक नई नंबर सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर इसमें दिए जाने वाले चिपसेट पर गौर करें तो क्वॉलकॉम की ओर से स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 अक्टूबर महीने तक मार्केट में लाया जाएगा। ऐसे में यह तो साफ हो जाता है कि जब तक प्रोसेसर अनाउंस नहीं होगा तब तक Xiaomi 14 भी लॉन्च नहीं होगा। इस फोन की एंट्री मार्केट में साल 2023 की अंतिम तिमाही में ही होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here