एक्सक्लूसिव: 5 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा शाआोमी मी 5एक्स

Join Us icon

इस माह की शुरुआत में ही शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने जानकारी दी थी कि शाओमी का एक डुअल कैमरे वाला फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे शाओमी जल्द ही भारत में मी 5एक्स का लॉन्च कर सकता है। वहीं आज हमें मिली जानकारी के अनुसार इस फोन को 5 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी जल्द ही इसका इनवाइट भेज सकती है।

मनु ने अपने ट्विट में लिखा था कि ‘भारत में शाओमी के पहले डुअल कैमरा वाले फोन को देखने के लिए आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अगले महीने लॉन्च हो रहा है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन सा।’ इस ट्विट में किसी भी फोन का नाम नहीं लिखा गया है। परंतु मीडिया जगत में ये कयास लगाए जा रहे हैं कंपनी शाओमी मी 5एक्स को लाने वाली है। वहीं हमें आज दिल्ली के एक रिटेल स्टोर से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि इस फोन को कंपनी 5 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में यह स्प्ष्ट हो जाता है​ कि शाओमी का यह फोन ​मी मैक्स 2 की तरह ही आॅनलाइन के साथ ही आॅफलाइन में भी उपलब्ध होगा।

10 अक्टूबर को लॉन्च होगा यह दमदार फोन, देगा आईफोन 8 को टक्कर

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो शाओमी मी 5एक्स को कुछ माह पहले चीन में लॉन्च किया गया था। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। इस फोन को मी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस एमआईयूआई 9 पर पेश किया गया है। फोन में 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है।

लॉन्च हुआ वीवो का 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है और इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही शाओमी मी 5एक्स में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी 5एक्स में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 5एक्स ज़ूम वाला ​डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल वाईड एंगल और 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन को 15,000 रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस फोन को 14,999 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।