
कुछ दिन पहले ही शाओमी के नए डिवाइस को लेकर चर्चा आईथी। खबर थी कि कंपनी मी 5 एक्स को लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ कपंनी ने जानकारी दी थी कि इस फोन को 26जुलाई को लॉन्च किया जा सकता और फोन के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दी गई थी। वहीं खबर है कि लॉन्च से पहले ही इसस फोन के लिए कपंनी फ्लैश सेल के लिए एक लाख से ज्यादा रजिष्ट्रेशन प्राप्त कर चुकी है।
इस फोन के लिए लोग अभी से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि फोन के बारे में अब तक बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कंपनी ने जो प्रमोशनल फोटो जारी की है उसमें फोन के डुअल कैमरे के देखा जा सकता है। वहीं कैमरे के पास में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
शाओमी मना रहा है अपना तीसरा जन्मदिन, 1 रुपये देगा रेडमी 4 और रेडमी 4ए
शाओमी मी 5एक्स को लेकर अब तक कई खुलासे हुए हैं जिसके अनुसार फोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम नुगट पर आधारित होगा और फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फाने में आपको 4जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कपंनी 5एक्स जूम वाले कैमरे से लैस कर कसती है। हालांकि कैमरा मेगापिक्सल और बैटरी सहित अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं आई है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो इसे लगभग 19,000 रुपये के बजट के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं शाओमी मी 5एक्स को भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।





















