
पिछले महीने ही हमने खबर दी थी कि जल्द ही शाओमी डुअल कैमरे वाला फोन भारत में लॉन्च कर सकता है। वहीं बाद में यह जानकारी दी कि 5 सितंबर को कंपनी शाओमी मी 5एक्स स्मार्टफोन को इंडिया में पेश कर सकती है। आज यही फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि खबरों की मानें तो कंपनी भारत में मी 5एक्स नहीं बल्कि मी ए1 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है जो गूगल के पार्टनरशिप के साथ होगा। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर वही हैं जो शाओमी मी 5एक्स के थे।
शाओमी ने इस फोन के लॉन्च के लिए दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया है। यह इवेंट आज दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होगा और इसे आप लाइव देख सकते हैं। कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी है कि शाओमी का यह ग्लोबल इवेंट है। अर्थात आज जो फोन आज भारत में लॉन्च हो रहा है वह बल्कि विश्व के कई देशों में उपलब्ध हो सकता है। ऐसे में इस फोन को लेकर काफी चर्चा है। यदि आप भी शाओमी के इस डुअल कैमरे वाले फोन का लॉन्च् इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो शाओमी मी 5एक्स को कुछ माह पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है और इसके स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। इस फोन को मी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस एमआईयूआई 9 पर पेश किया गया है। फोन में 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है।
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है और खबर के अनुसार कंपनी इस बार मी यूआई के बजाए फोन को स्टॉक एंडरॉयड के साथ पेश कर सकती है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही शाओमी मी 5एक्स में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा सकते हैं।





















