
मोबाइल निर्माता वीवो जल्द ही अपनी V-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V29 5G लॉन्च हो सकता है। बता दें कि पिछले कुछ समय से डिवाइस को अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। वहीं, अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है। आइए, आगे पोस्ट में लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।
Vivo V29 5G कीमत (लीक)
विवो के नए Vivo V29 5G को लेकर टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने प्राइस लीक शेयर किया है।
- टिपस्टर के मुताबिक Vivo V29 5G को 256 जीबी स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है।
- कीमत की बात करें तो यह CZK 11,990 यानी कि करीब 46,000 रुपये का होगा।
- फोन के लिए यूजर्स को ब्लू और ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
- हालांकि आगे देखना होगा की कंपनी की ओर से क्या ऐलान किया जाता है।
Vivo V29 5G लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
पिछले कुछ दिनों से Vivo V29 5G स्मार्टफोन के लीक और अन्य डिटेल सामने आ रही हैं। जबकि कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन खबर है कि डिवाइस आने वाले अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकता है।

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- डिस्प्ले: वीवो वी29 5जी में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: तगड़े 5G परफॉरमेंस के लिए यूजर्स को इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर मिल सकता है।
- कैमरा: Vivo V29 5G में कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा दे सकती है। जो 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस वाला हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4,5000एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।









