
ओप्पो अपनी ए-सीरीज में OPPO A2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। डिवाइस को चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। साथ ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाया है। तो चलिए आगे जानते हैं लिस्टिंग डिटेल और मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस कैसे होने वाले हैं।
OPPO A2 TENAA लिस्टिंग और लीक
ओप्पो का जो डिवाइस लिस्टिंग में सामने आया है उसका मॉडल नंबर PJG110 है। जिसे ओप्पो A2 माना जा रहा है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ-इमेज भी देखी गई है।
- लिस्टिंग डिटेल के मुताबिक ओप्पो का नया डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, इसमें एलईडी फ्लैश भी मौजूद मिल सकता है।
- यह भी सामने आया है कि डिवाइस में 4870mAh बैटरी दी जा सकती है।
- कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन 5G सपोर्ट से लैस होने की उम्मीद है।
- अगर डिवाइस की इमेज पर ध्यान दिया जाए तो इसमें बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है।
- सामने की ओर पंच होल कटआउट डिजाइन नजर आता है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर दिए गए हैं।
- डिवाइस के डिस्प्ले की बात करें तो टिप्स्टर के मुताबिक इसमें 6.7 इंच OLED फुल एचडी प्लस कर्व डिस्पले मिल सकता है।
- इस डिस्प्ले पर 1080 x 2412 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
OPPO A2 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: डिवाइस के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले हो सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है।
- चिपसेट: फोन में कंपनी दमदार स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दे सकती है।
- मेमोरी: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12जीबी तक रैम + 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। यह डिटेल लिस्टिंग में भी सामने आई है। हालांकि कैमरा लेंस की डिटेल अभी नहीं मिली है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन लिस्टिंग में 4870 एमएएच की बैटरी देखी गई है। इसमें यूजर्स को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड पर बेस्ड होगा।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, डुएल सिम 5G सपोर्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।









