Vivo Y77t फोन 12GB RAM, डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • सबसे पहले इसे घरेलू बाजार चीन में एंट्री मिल सकती है।
  • फोन मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा मिल सकता है।

मोबाइल निर्माता वीवो अपनी Y-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y77t जोड़ सकता है। दरअसल इस डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल लिस्ट में प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ स्पॉट किया गया है। बता दें कि यह फोन बाजार में मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, सबसे पहले इसे घरेलू बाजार चीन में एंट्री मिल सकती है। जिसके बाद अन्य मार्केट में लाया जा सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।

Vivo Y77t गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • वीवो का नया डिवाइस V2278A मॉडल नंबर के साथ गूगल पर कंसोल लिस्टिंग में सामने आया है।
  • लिस्टिंग के मुताबिक Vivo Y77t फोन कर्व्ड एज डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन के साथ आ सकता है।
  • डिवाइस में यूजर्स को फुल एचडी प्लस 1080 x 2388 का रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
  • बड़ी बात यह सामने आई है कि लिस्टिंग में डिवाइस को 2.2 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड वाले डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट के साथ देखा गया है।
  • स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12 जीबी तक रैम होने की बात सामने आई है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 वाला बताया गया है।

Vivo Y77t स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Vivo Y77t में कंपनी यूजर्स को फुल एचडी प्लस 1080 x 2388 के रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दे सकती है। हालांकि डिस्प्ले साइज की डिटेल अभी नहीं मिली है।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर मिल सकता है। यह डिटेल लिस्टिंग में भी सामने आई है।
  • मेमोरी: मेमोरी के मामले में यह फोन 12 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है। जबकि लॉन्च के समय अन्य वैरियंट भी आने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 8 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया जा सजता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर रन कर सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम कनेक्टिविटी, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस जैसे अन्य फीचर्स मिल सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here