17,499 रुपये होगा OPPO A78 का प्राइस, कंपनी ने फोन लॉन्च किया टीज़

Join Us icon

ओपो ने कुछ ही दिनों पहले इंडोनेशिया में एक नया मोबाइल OPPO A78 4G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 50MP Camera और 67W SUPERVOOC जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है। यह मिड रेंज वाला ओपो मोबाइल अब जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। कंपनी ने फोन लॉन्च को टीज़ कर दिया है और ओपो ए78 4जी फोन इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च होने वाला है।

OPPO A78 4G इंडिया लॉन्च डिटेल

ओपो इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के ​जरिये नए स्मार्टफोन लॉन्च को टीज़ किया है। कंपनी ने ए78 4जी फोन की फोटो शेयर करते हुए ‘कमिंग सून’ लिखा है। ब्रांड की ओर से अभी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन हमें उम्मीद है कि यह ओपो मोबाइल 15 अगस्त से पहले भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

OPPO A78 4G इंडिया प्राइस

91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि ओपो ए78 4जी फोन इंडिया में 17,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल फोन इंडिया में पहले लॉन्च किए गए OPPO F21s Pro 4G फोन को रिप्लेस करेगा। कंपनी स्वयं अपने पार्टनर्स को एफ21एस प्रो को स्टॉक खत्म करने की हिदायत दे रही है, ताकि F21s Pro 4G की जगह पर A78 4G को लाया जा सके।

OPPO A78 4G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

Screen6.43″ 90Hz AMOLED
ProcessorQualcomm Snapdragon 680
RAM + Memory8GB RAM + 256GB Storage
Camera50MP Dual Rear Camera
Battery67W 5,000mAh Battery

स्क्रीन : ओपो ए78 4जी फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। ओपो ने अपने फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

प्रोसेसर : OPPO A78 4G एंडरॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह फोन 8जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की पावर प्रदान करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए78 4जी 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO A78 4G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह ओपो मोबाइल 67वॉट सुपरवूक तकनीक से लैस किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here