
साउंडबार (Soundbars) पारंपरिक होम थिएटर का एक अच्छा विकल्प है। यह न सिर्फ कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, बल्कि इसे सेटअप करना भी आसान होता है। अगर आप साउंडबार खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival sale) में कुछ बेहतरीन साउंडबार पर अच्छी छूट मिल रही है, जिनमें Sony, boAt, Blaupunkt आदि जैसे लोकप्रिय ऑडियो ब्रांड के साउंडबार भी शामिल हैं। इसके अलावा, यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं, तो फिर 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट भी हासिल कर सकते हैं।
boAt Aavante Bar Orion Soundbar
boAt का यह बजट साउंडबार काफी लोकप्रिय है। यह वायर्ड सबवूफर 2.1-चैनल साउंड सिस्टम के साथ आता है। इसमें आपको कुल 160W RMS साउंड आउटपुट मिलता है। साउंडबार में ब्लूटूथ, AUX, USB, ऑप्टिकल और HDMI (ARC) सहित कई कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं। साउंडबार को आकर्षक लुक देने के लिए डायनैमिक एलईडी से लैस किया गया है। इसमें मल्टीपल ईक्यू मोड मिलते हैं, जैसे कि म्यूजिक, सिनेमा, न्यूज, 3डी आदि। अच्छी बात है कि इसे आप दीवार पर भी लगा सकते हैं।
सेलिंग प्राइस: 8,499 रुपये
डील प्राइस: 5,499 रुपये (बैंक छूट के साथ)
Samsung Dolby Digital Bluetooth Soundbar

सैमसंग डॉल्बी डिजिटल ब्लूटूथ साउंडबार किफायती है, लेकिन इसमें आपको भरपूर फीचर्स भी मिलते हैं। यह सराउंड साउंड एक्सपेंशन के साथ आता है ताकि आप अधिक इमर्सिव साउंड का एक्सपीरियंस कर सकें। अच्छी बात है कि इसे स्टैंडअलोन म्यूजिक प्लेयर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और यह AAC, MP3, WAV और FLAC फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसमें म्यूजिक,मूवी, स्पोर्ट्स और न्यूज साउंड प्रोफाइल भी हैं। इस साउंडबार में गेम मोड भी है, जिसका उपयोग गेमिंग के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए किया जा सकता है।
सेलिंग प्राइस: 8,999 रुपये
डील प्राइस: 5,998 रुपये (बैंक छूट के साथ)
CrossBeats Blaze B24
क्रॉसबीट्स ब्लेज बी24 बेहद कॉम्पैक्ट साउंडबार है, जिसे काफी किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। इसमें दो प्रीमियम स्पीकर और पैसिव रेडिएटर्स हैं, जो डीप, इमर्सिव म्यूजिक एक्सपीरियंस देते हैं। खासबात यह है कि साउंडबार पर RGB लाइट्स लगी हैं, जो इसे आकर्षक लुक देती हैं। यह पोर्टेबल साउंडबार 24W RMS पावर के साथ साउंड जनरेट कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो ब्लूटूथ, औक्स और यूएसबी की सुविधा मिलती है। यह FM सपोर्ट के साथ भी आता है और यूजर्स साउंडबार के साथ एसडी कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं।
सेलिंग प्राइस: 1,999 रुपये
डील प्राइस: 1,798 रुपये
GOVO GOSURROUND 900
GOVO GOSURROUND 900 साउंडबार भी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। यह 2.1 चैनल वायर्ड 6.5-इंच सबवूफर के साथ आता है। इसके अलावा, 200W अधिकतम आउटपुट के साथ 4 x 2.25″ स्पीकर दिए गए हैं। साउंडबार 3डी सराउंड साउंड और डीएसपी इनेबल्ड हैं। यह एलईडी लाइटिंग के साथ भी आता है। कंपनी इसके साथ आपको रिमोट कंट्रोल भी देती है, जिसमें बास और ट्रेबल कंट्रोल हैं। इसमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी, औक्स जैसे विकल्प हैं। इसमें बिल्ट-इन एलईडी डिस्प्ले है।
सेलिंग प्राइस: 6,599 रुपये
डील प्राइस: 4,499 रुपये (बैंक छूट के साथ)
Blaupunkt SBA20
यह बजट रेंज में आने वाला साउंडबार है, जिसे टीवी के बगल में कम स्पेस घेरने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि जैसे डिवाइस को सपोर्ट करता है। Blaupunkt SBA20 साउंडबार में कंपनी ने 2,000mAh की बैटरी दी है, जो एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का प्लेबैक देता है। यह यूजर्स को बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 16 आरएमएस पावर के साथ 2 स्पीकर का उपयोग करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, एसडी कार्ड और AUX शामिल हैं।
सेलिंग प्राइस : 1,499 रुपये
डील प्राइस: 998 रुपये (बैंक छूट के साथ)
Samsung Soundbar (HW-B550/XL)
सैमसंग का यह प्रीमियम 2.1 चैनल साउंडबार अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 410W की पावरफुल साउंड है। इसके साथ बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए आपको डॉल्बी डिजिटल प्लस, सराउंड साउंड एक्सपेंशन, डॉल्बी ऑडियो और DTS Virtaul:X सर्टिफिकेशन की सुविधा मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए साउंडबार में एचडीएमआई, एचडीएमआई एआरसी, ऑप्टिकल इन, ब्लूटूथ, यूएसबी आदि हैं। इसका नाइट मोड आपको रात में दूसरों को परेशान किए बिना मूवी डायलॉग्स सुनने की सुविधा देता है। इसमें गेम मोड भी है, जो आपके पसंदीदा गेम के लिए ऑप्टिमाइज्ड साउंड प्रदान करता है।
सेलिंग प्राइस : 20,965 रुपये
डील प्राइस: 15,488 रुपये (बैंक छूट के साथ)
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar
Sony HT-S20R हमारी लिस्ट में अगला साउंडबार है, जो फुलर साउंड रिप्रोडक्शन के लिए 400 RMS साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसके अलावा, 5.1 चैनल सिस्टम से आपको सिनेमैट्रिक साउंड क्वालिटी मिलती है। यह साउंडबार एचडीएमआई एआरसी, ऑप्टिकल, ब्लूटूथ और एनालॉग इनपुट के साथ आता है। यह आपको यूएसबी प्लग-एंड-प्ले फंक्शनैलिटी के साथ आसानी से म्यूजिक चलाने की सुविधा भी देता है। साउंडबार डॉल्बी डिजिटल सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
सेलिंग प्राइस: 17,979 रुपये
डील प्राइस: 14,300 रुपये (बैंक छूट के साथ)
ZEBRONICS Zeb Sonic BAR
जेब्रॉनिक्स जेब सोनिक बार प्रीमियम गेमिंग साउंडबार है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन और पावरफुल बास के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन RGB लाइट्स हैं। साउंड सिस्टम में 5.25″ सबवूफर ड्राइवर और डुअल (2″ x 3.5″) साउंडबार ड्राइवर शामिल हैं, जो संयुक्त रूप से 120W RMS साउंड आउटपुट उत्पन्न करते हैं। इसमें HDMI ARC, BT v5.0 और AUX इनपुट जैसे कई कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं। इसके साथ आपको इस साउंडबार में हेडफोन जैक और माइक के लिए डुअल 3.5 मिमी जैक भी मिलते हैं। इसमें 3डी सराउंड साउंड और वर्चुअल 5.1 ऑडियो का सपोर्ट है।
सेलिंग प्राइस : 5,999 रुपये
डील प्राइस: 4,499 रुपये (बैंक छूट के साथ)
Blaupunkt SBW550 Home Theater Surround Soundbar
यह साउंडबार 5.1 फुलर और अधिक इमर्सिव साउंड रिप्रोडक्शन के लिए 5 स्पीकर और एक बड़े वूफर के साथ आता है। यह शानदार बास के साथ आता है, जो इसकी खासियत है। इसमें बेहतरीन तरीके से ट्यून किए गए 8 इंच वूफर दिए गए हैं। यह 300W पावर के साथ आता है और 360-डिग्री सराउंड साउंड जनरेट करता है। यदि आप ट्रू 5.1 सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो फिर ब्लौपंकट का नया लॉन्च किया गया SBW550 पर विचार कर सकते हैं।
सेलिंग प्राइस: 9,999 रुपये
डील प्राइस: 8,499 रुपये (बैंक छूट के साथ)
GOVO GOSURROUND 920
GOVO GOSURROUND 920 हमारी लिस्ट में आखिरी है। यह 200W सराउंड साउंड एक्सपीरियंस के साथ आता है। इसमें आपको 6.5″ वायरलेस सबवूफर के साथ इसका 2.1 चैनल सेटअप पावरफुल साउंड जनरेट करता है। इसमें प्रीमियम एलईडी लाइटें भी मिलती हैं। यूजर्स को इस साउंडबार पर इंटीग्रेडेट कंट्रोल्स के साथ मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे कि ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी, औक्स आदि मिलते हैं।
सेलिंग प्राइस : 7,599 रुपये
डील प्राइस: 6,099 रुपये (बैंक छूट के साथ)














