
पिछले कई माह की चर्चा के बाद आखिर वह दिन आ ही गया जब एप्पल नए डिवाइस आईफोन 8 को लॉन्च करने जा रहा है। यह लॉन्च इसलिए भी खास है कि इस साल कंपनी अपनी दसवीं सालगिरह मना रही है और ऐसे में हर कोई यही आशा कर रहा है कि कंपनी कुछ नया करने वाली है। खबर के अनुसार एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस तो लॉन्च होगा ही साथ ही कुछ नए डिवाइस भी आ सकते हैं जो बेहद ही खास होंगे। आगे हमनें ऐसे ही 8 खास बातों का जिक्र किया है जो आज एप्पल के इवेंट में देखने को मिल सकते हैं।
1. आईफोन 10
अब तक देखा जाता रहा है कि एप्पल अपने आईफोन का एक ही मॉडल सबसे पहले लॉन्च करती है। आईफोन 5 हो आईफोन 6 या फिर आईफोन 7 कंपनी की ओर से इस फोन्स के दूसरे मॉडल बाद में बाजार में उतारे गए हैं। लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि एप्पल अपनी दसवीं सालगिरह पर आईफोन 8 व आईफोन 8 के साथ आईफोन 10 भी लॉन्च करेगी। इसे आईफोन एक्स के नाम से भी जाना जाएगा।

2. टच आईडी
एप्पल आईफोन का होम बटन फोन आईफोन की पहचान है। लेकिन इस बार नए आईफोन को बटन लेस डिजाईन पर पेश किया जा सकता है। यानि नए आईफोन के फ्रंट पैनल पर कोई फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलेगा और इसी वजह से इस नए फोन में एप्पल का आइकॉनिक होम बटन भी नहीं होगा। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर स्क्रीन के नीचे ही इनविज़िबल टच आईडी के रूप में पेश किया जा सकता है।
3. वीआर
गेमिंग तथा वीडियो के मनोरंजन के रूप में वर्चुअल रियालिटी तेजी से उभरी है। हो सकता है कि नया आईफोन वीआर अर्थात् वर्चुअल रियालिटी तकनीक साथ पेश किया जाए। इस फीचर के होने पर आईफोन पर गेमिंग तथा वीडियोज़ देखने का लुफ्त और भी बेहतरीन व मजेदार हो जाएगा।
भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट8, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
4. 4जीबी रैम
बेशक अन्य स्मार्टफोन कंपनियां आज अपने डिवाईसेज़ में 8जीबी तक की रैम दे रही हैं। लेकिन एप्पल हमेशा से ही अपने आईफोन्स में रैम की गिनती बढ़ाने से परहेज़ करता आया है। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि कंपनी अपने नए आईफोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश कर सकती है।

5. 512जीबी मैमोरी
आईफोन की एक अहम बात यह भी है कि इसमें एक्सट्रनल कार्ड नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए आईफोन खरीदते वक्त फोन की स्टोरेज का खास ध्यान रखा जाता है। टेक वर्ल्ड में चर्चा है कि इस बार आईफोन को 512जीबी की बड़ी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।
6. 6-इंच स्क्रीन
रैम के साथ ही एप्पल अपने स्मार्टफोन्स की स्क्रीन को लेकर भी काफी सजग रहता है। कहा जा रहा है कि नए आईफोन के जरिये कंपनी इस बार पहली बार 6 इंच की स्क्रीन पर अपना कोई फोन लॉन्च करने जा रही है। नए आईफोन की यह डिसप्ले ओएलईडी हो सकती है, जो बेहद ही खास मानी गई है।
आॅफलाइन में उपलब्ध हुआ शाओमी मी ए1, नहीं खरीद पाए आॅनलाइन तो यहां से खरीदें
7. बेज़ल लेस डिसप्ले
जैसे कि पहले ही बताया एप्पल की दसवीं सालगिरह पर लॉन्च हो रहा यह फोन लुक में भी अब तक लॉन्च हुए आईफोन्स से अलग होगा। एप्पल के इस नए आईफोन को बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। मतलब कि फोन के किनारों पर फिजिकल बॉडी न होकर सिर्फ फोन की स्क्रीन ही होगी।

8. स्मार्ट कैम
नए आईफोन के सबसे बेस्ट फीचर्स में से एक हो सकता है इसका स्मार्ट कैम। स्मार्ट कैम एक स्मार्ट असिस्टेंट और स्पीकर की तरह भी काम करेगा। यह कैमरा के सामनें आए आब्जेक्ट्स का समझ कर स्पीकर से जरिये उसकी जानकारी यूजर को देगा।





















