
4जी इंटरनेट सेवाओं की शुरूआत करते ही रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को 6 माह से भी ज्यादा समय तक फ्री डाटा दिया था। आज जब जियो की सेवाएं पेड हो गई है तो ऐसे में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त देने की घोषणा की है। यानि बिना किसी रिचार्ज व भुगतान के एयरटेल यूजर्स फ्री में 60जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं।
क्या है आॅफर
एयरटेल की ओर से फ्री 60जीबी डाटा की स्कीम शुरू कर दी गई है। एयरटेल की यह स्कीम सिर्फ कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स के लिए शुरू की गई है। तथा इसका लाभ उठाने के लिए किसी अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं, यूजर्स के पुराने पैक पर ही अतिरिक्त 60जीबी डाटा जुड़ जाएगा।

क्या मिलेगा फायदा
इस आॅफर के तहत कुल 60जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसमें 6 महीनों तक एयरटेल यूजर्स को 10जीबी डाटा प्रति माह के हिसाब से 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यानि हर माह 10जीबी डाटा बिल्कुल मुफ्त।
कैसे उठाएं लाभ
एयरटेल द्वारा मुफ्त में दिए जा रहे 60जीबी डाटा का लाभ उठाने के लिए एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में ‘एयरटेल टीवी‘ ऐप डाउनलोड करनी होगी।

‘एयरटेल टीवी’ को माय एयरटेल ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है।
डाउनलोड करने के बाद माय एयरटेल ऐप के होम पेज़ पर ही 60जीबी फ्री डाटा का आॅप्शन मिलेगा।
गूगल का सर्वर हुआ डाउन, बंद हुई यूट्यूब और जीमेल सहित कई सेवाएं
इस आॅप्शन में आपको सिर्फ एयरटेल टीवी ऐप डाउनलोड करनी है और फ्री डाटा क्लेम का बटन दबाना है।
बस ये तीन आसान से स्टेप्स पूरे करने के 24 घंटे बाद ही आपके अकाउंट में फ्री डाटा क्रेडिट हो जाएगा, जिसमें अगले 6 महीनों तक 10जीबी डाटा फ्री मिलता रहेगा।





















