OPPO Find N3 Flip ग्लोबल मॉडल गीकबेंच साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग

Join Us icon
Highlights

  • OPPO Find N3 Flip चीन में पेश हो चुका है।
  • इसका ग्लोबल मॉडल गीकबेंच पर देखा गया है। 
  • इसमें 12जीबी तक रैम दी जा सकती है।

OPPO Find N3 Flip को अगस्त के महीने में घरेलू बाजार चीन में उतारा गया था। जब से इसके ग्लोबल और इंडिया लॉन्च की अटकलें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ग्लोबल फोन का एक लीक फोटो स्पॉट किया गया था। वहीं, अब नया मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया है। जिसमें इसके प्रोसेसर, ओएस वर्जन, रैम जैसी कई डिटेल मिली हैं। आइए, आगे फाइंड एन3 फ्लिप ग्लोबल वर्जन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OPPO Find N3 Flip गीकबेंच लिस्टिंग

  • ओप्पो का नया मुड़ने वाला वाला फोन OPPO Find N3 Flip मॉडल नंबर CPH2519 के साथ बेंचमार्किंग साइड गीकबेंच पर सामने आया है।
  • लिस्टिंग में डिवाइस ने सिंगल कोर में 1895 और मल्टी कोर में 4655 अंक हासिल किए हैं।
  • फोन के प्रोसेसर को लेकर बताया गया है कि यह डिवाइस 1.80Ghz बेस क्लॉक स्पीड और 3.05Ghz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।
  • उम्मीद की जा रही है कि कंपनी डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट लगा सकती है।
  • लिस्टिंग में बताया गया है कि डिवाइस में 12जीबी तक रैम दी जा सकती है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर आधारित होने की बात बताई गई है।

OPPO Find N3 Flip Geekbench listing

OPPO Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन (चीन)

  • डिस्प्ले: इस मोबाइल में 6.80-इंच का FHD+ एमोलेड इनर डिस्प्ले है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ फोन में 3.26-इंच का एमोलेड कवर डिस्प्ले मौजूद है।
  • चिपसेट: OPPO Find N3 Flip में मीडियाटेक डीमेंसिटी 9200 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-G715 इम्मोर्टलिस MP11 GPU मिल जाता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज की पेशकश है।
  • कैमरा: OPPO Find N3 Flip में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें OIS तकनीक के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा लगा है।
  • बैटरी: मोबाइल में 4300mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • अन्य: OPPO Find N3 Flip में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और डुअल सिम 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई अन्य फीचर्स मिलते हैं।
  • ओएस: ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप Android 13 आधारित ColorOS 13.1 पर बेस्ड है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here