OPPO Find N3 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक में आया सामने, देखें कैसा होगा ये मुड़ने वाला फोन

Join Us icon
Highlights

  • OPPO Find N3 जल्द पेश किया जा सकता है।
  • नया मोबाइल बुक की तरह फोल्ड होने वाला होगा।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ओप्पो ने कुछ दिन पहले ही OPPO Find N3 Flip फोन घरेलू बाजार चीन में पेश किया था। वहीं, अब खबर है कि जल्द ही इस सीरीज में नया OPPO Find N3 लॉन्च हो सकता है। जहां फ्लिप डिवाइस थोड़ा छोटा था नया मोबाइल बुक की तरह फोल्ड होने वाला होगा। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की डिटेल लीक में सामने आई है। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Find N3 डिजाइन (लीक)

  • ओप्पो फाइंड एन3 के डिज़ाइन रेंडर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा वीबो पर शेयर किए गए हैं।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि फोल्डेबल फोन OPPO Find N3 के ऊपर का हिस्सा देखा जा सकता है।
  • फोन में फ्लैट कार्नर, बेजल लेस डिस्प्ले और म्यूट स्विच भी नजर आता है। इसके साथं वॉल्यूम और पावर बटन दूसरी तरफ देखे जा सकते हैं।
  • फोन को एक बुक स्टाइल में प्रदर्शित किया गया है। आप देख सकते हैं कि मोबाइल आधे फोल्ड के साथ नजर आ रहा है।

OPPO Find N3 design leaked

OPPO Find N3 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: लीक के अनुसार ओप्पो फाइंड एन3 में 7.82 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 2268 x 2440 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। डिवाइस के आउटर डिस्प्ले की बात करें टी यह 6.31-इंच का होने की उम्मीद है। इसमें 2484 x 1116 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है। दोनों स्क्रीन में OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • प्रोसेसर: OPPO Find N3 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोरेज के लिए स्मार्टफोन में 16GB रैम +1TB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 48MP का प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP का टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग के लिए 32MP और 20MP का लेंस होने की उम्मीद है।
  • बैटरी: इस लीक के अलावा डिवाइस में 4805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात 3C सर्टिफिकेशन पर सामने आई थी।
  • ओएस: OPPO Find N3 को कंपनी एंड्राइड 13 पर बेस्ड रख सकती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here