
वर्ष 2005-06 में जब भारतीय मोबाईल जगत बेहद तेजी से विकास कर रहा था। उस वक्त कई बड़े बदलाव देखने को मिले थे। एक ओर जहां नई कॉल दर लगातर कम हो रहा था। वहीं दूसरी ओर बाजार का स्वरूप भी बदल रहा था। छोटे मोबाईल स्टोर के अलावा बड़े मोबाईल रिटेल चेन दस्तक दे रहे थे। इनमें से एक दी मोबाईल स्टोर भी था। दी मोबाईल स्टोर को भारतीय मोबाईल रिटेल चेन का जनक भी कह सकते हैं। बेहतरीन सर्विस और शानदार एक्सपीरियंस की बदौलत कंपनी ने कम ही समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। परंतु आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अगले महीने तक दी मोबाईल स्टोर पूरी तरह से बंद होने वाला है।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दी मोबाईल स्टोर अगले महीने तक अपने सभी आॅपरेशन बंद करने वाली है और इसके लिए कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को सूचित भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले माह तक कंपनी के 230 स्टोर आॅपरेशन में थे जिसमें से 100 को कंपनी ने इस महीने बंद करने के लिए कहा था। वहीं बाकी के बचे 130 स्टोर को भी अगले महीने बंद कर दिया जाएगा।
जानें कहां से खरीदें सबसे कम कीमत पर एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस
गौरतबल है कि दी मोबाईल स्टोर एस्सार ग्रुप का हिस्सा है और इसकी शुरुआत 22 मार्च 2006 से मुंबई से की गई थी। कुछ ही समय में यह भारत की सबसे बड़ी मोबाईल रिटेल चेन बनने में सफल हुई। जानकारी के अनुसार एक समय में भारत के 150 से भी ज्यादा शहरों में दी मोबाईल स्टोर के 1,000 से भी ज्यादा स्टोर आॅपरेशनल थे। परंतु कंपनी अब अपने आखिरी दिन गिन रही है।


















