Samsung Galaxy S24 को टक्कर देते हैं ये फोन, देखें लिस्ट

Join Us icon

Samsung Galaxy S24 कंपनी S24 सीरीज का सबसे छोटा और अफोर्डेबल मॉडल है। यह इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी स्टोरेज तथा 512जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में सेल किया जाएगा। इस सैमसंग स्मार्टफोन में Samsung Exynos 2400 Deca-Core, 50MP Wide-angle Camera और 5,000mAh Battery दी गई है।

हालांकि, फोन को इंडिया में मौजूद दूसरे ब्रांड्स के फोन्स से टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है। इसी को देखते हुए हमने Galaxy S24 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर संभावित प्रतिद्वंद्वियों की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में Pixel 8, Vivo X100, iQOO 12, iPhone 15 और Galaxy S23 शामिल हैं।

आइए एक नजर डालते हैं कि ये फोन Galaxy S24 के मुकाबले कहां खड़े होते हैं।

मॉडलवेरिएंटलॉन्च प्राइस
Samsung Galaxy S248GB RAM + 256GB₹79,999
Google Pixel 88GB RAM + 128GB₹75,999
Vivo X10016GB + 512GB₹69,999
iQOO 1212GB + 256GB₹57,999
iPhone 156GB RAM + 128GB₹79,900
Samsung Galaxy S238GB RAM + 256GB₹69,999 (प्राइस कट के बाद)

 

Samsung Galaxy S24

Samsung Galaxy S24
Samsung Galaxy S24
  • स्क्रीन : सैमसंग गैलेक्सी एस24 स्मार्टफोन 6.2 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन डायनॉमिक एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 2600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
  • प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग एक्सनॉस 2400 डेका-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
  • ओएस : सैमसंग ने अपने नए मोबाइल फोन को एंड्रॉयड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया है जो वनयूआई 6.1 के साथ मिलकर काम करता है। मजे की बात है कि इस फोन के साथ 7 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट भी मिलेगी।
  • बैक कैमरा : गैलेक्सी एस24 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता से लैस 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
  • फ्रंट कैमरा : सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए Samsung Galaxy S24 5G फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए24 में 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा वायरलेस चार्जिंग भी मौजूद है।

Google Pixel 8

Google Pixel 8

  • स्क्रीन : गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन 6.2 इंच की पंच-होल फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस ऑलवेज ऑन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2000निट्स ब्राइटनेस तथा गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
  • प्रोसेसर : पिक्सल 8 में भी टाइटन एम2 सिक्योरिटी माइक्रोप्रोसेसर के साथ मिलकर काम करने वाला टेंसर जी3 चिपसेट दिया गया है।
  • ओएस : इस गूगल फोन को भी एंड्रॉयड 14 पर पेश किया गया है। जो 7 साल की ओएस अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट तथा फीचर ड्रॉप अपडेट के साथ आता है।
  • कैमरा : यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर 10.5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी : पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन में 4,575एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 27वॉट फास्ट चार्जिंग और 18वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

Vivo X100

vivo-x100-and-vivo-x100-pro-india-launched-price-specifications

  • डिस्प्ले: Vivo X100 में आपको 6.78-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है।
  • प्रोसेसर: फोन में दमदार प्रोसेसर के तौर पर 4 नैनो मीटर प्रोसेस बेस्ड MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट लगा हुआ है। इतना ही नहीं फोन में ग्राफिक्स के लिए इम्मोर्टलिस-G720 जीपीयू भी दिया गया है।
  • कैमरा: Vivo X100 में Zeiss-संचालित OIS और LED फ्लैश के साथ का 50MP का Sony IMX920 VCS बायोनिक प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64MP का OIS, 100x तक डिजिटल जूम वाला टेलीफोटो मैक्रो लेंस मिल रहा है।
  • फ्रंट कैमरा: सेल्फी के लिए दोनों फोन में 32MP का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: Vivo X100 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।
  • अन्य: डिवाइस में अन्य फीचर के तौर पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग और हाई-फाई ऑडियो तकनीक जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: वीवो एक्स100 मोबाइल्स लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर आधारित है।

iQOO 12

iQOO 12

  • डिसप्ले: iQOO 12 में 1260 × 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.78-इंच का LTPO AMOLE फ्लैट डिसप्ले है। वहीं, इस पर 1.5K रिजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस इंडिया का पहला फोन था जो कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसमें Adreno 750 बेहतर ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। वहीं, इसमें 64-बिट आर्किटेक्चर पर निर्मित क्वालकॉम क्रियो सीपीयू में एक प्राइम कोर शामिल है।
  • रैम व स्टोरेज: फोन में 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 16GB रैम व 512GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें रैम एक्सटेंड करने का ऑप्शन भी दिया है। इसकी मदद से आप फोन की रैम को 24GB का बढ़ा सकते हैं।
  • कैमरा: iQOO 12 के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV50H प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का सैमसंग जेएन1 अल्ट्रावाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल ज़ूम वाला 64-मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP लेंस है।
  • बैटरी: iQOO 12 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
  • अन्य: iQOO 12 में गेमिंग के लिए एक समर्पित Q1 डिसप्ले चिप, IP64 रेटिंग, वाई-फाई 7, 6K VC फोर-जोन कूलिंग सिस्टम, डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी आदि हैं।

iPhone 15

  • डिसप्ले: आईफोन 15 को 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डायनॉमिक आइलैंड डिस्प्ले पर आया था जो 2556 x 1179 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन स्क्रीन ओएलइडी पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
  • प्रोसेसर: iPhone 15 को 16 कोर न्यूरल इंजन वाले ए16 बायोनिक चिपसेट पर लाया गया था, जिसमें 6-कोर सीपीयू और 5-कोर जीपीयू शामिल है। इस मोबाइल में शानदार और एडवांस फीचर्स से लैस iOS 17 दिया गया है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए आईफोन 15 के बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल एफ/1.9 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
  • बैटरी: iPhone 15 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हैं तथा दोनों में MagSafe और Qi wireless charging तकनीक दी गई है। गौरतलब है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स में दी गई यूएसबी तकनीक 20गुणा तेजी से डाटा ट्रांसफर कर सकती है।

Samsung Galaxy S23

डिस्प्ले : Samsung Galaxy S23 में 6.1 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलती है। साथ ही फोन में डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ़्रेश रेट सुपर स्मूथ 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है।

प्रोसेसर : Samsung Galaxy S23 को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था।

कैमरा : फोन में 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ, 50 MP वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 12MP का फ़्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी :  गैलेक्सी एस23 फोन में 3,900mAh बैटरी मिलती है। डिवाइस वायरलेस चार्जिंग के साथ आता हैं। इसके साथ ही Galaxy S23 में 25W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है।

कनेक्टिविटी : स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित कंपनी कस्टम यूजर इंटरफेस One UI 5.1 पर रन करता है। नेटवर्क कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct, Bluetooth v 5.3 का सपोर्ट मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here