iPhone 15 vs Google Pixel 8 फोन कंपैरिजन : देखें कौन शेर और कौन सवा शेर!

Join Us icon

टेक दिग्गज़ गूगल ने अपने नए पिक्सल फोन मार्केट में उतार दिए हैं। इंडिया में Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च हुए हैं जिन्होंने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है। ये गूगल स्मार्टफोन प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में एप्पल आईफोंस को सीधी टक्कर देते हैं। 80 हजार के बजट तक जाकर कौन सा फोन लेकर फायदेमंद साबित हो सकता है? इसका जवाब जानने के लिए यहां हमने Apple iPhone 15 और Google Pixel 8 का कंपैरिजन किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि कौन ज्यादा ताकतवर है।

कीमत का कंपैरिजन

Apple iPhone 15 प्राइसGoogle Pixel 8 प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage₹79,9008GB RAM + 128GB Storage₹75,999
6GB RAM + 256GB Storage₹89,9008GB RAM + 256GB Storage₹82,999
6GB RAM + 512GB Storage₹1,09,900

Apple iPhone 15 प्राइस

आईफोन 15 भारतीय बाजार में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में आया है। इसके बेस मॉडल में 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। इसी तरह 256जीबी स्टोरेज मॉडल 89,999 रुपये तथा 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,09,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन 15 Black, Blue, Green, Yellow और Pink में उपलब्ध है।

Google Pixel 8 प्राइस

गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन ने दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 75,999 रुपये है तथा 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 82,999 रुपये है। गूगल पिक्सल 8 को Obsidian, Hazel और Rose कलर में खरीदा जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

iPhone 15 vs Pixel 8 : डिस्प्ले

DisplayApple iPhone 15Google Pixel 8
साईज़6.1″, 1179 x 2556 pixels, 19.5:9 ratio6.2″ 1080 x 2400 pixels, 20:9 ratio
पैनलSuper Retina XDR OLEDOLED
फीचर1000 nits (HBM), 2000 nits (peak), HDR10, Dolby Vision,1400 nits (HBM), 2000 nits (peak), 120Hz, HDR10+,
प्रोटेक्शनCeramic Shield glassCorning Gorilla Glass Victus

Google Pixel 8 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2000निट्स ब्राइटनेस सहित अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है।

iPhone 15 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो बनाया गया है जो 1179 x 2556 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.1 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। एप्पल ने इसे एक्सडीआर ओएलईडी पैनल पर बनाया है जिसे सुपर रेटिना नाम दिया गया है। इसमें भी 2,000निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

iPhone 15 vs Pixel 8 : प्रोसेसर

ProcessingApple iPhone 15Google Pixel 8
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 17Android 14
चिपसेटApple A16 Bionic (4 nm)Google Tensor G3 (4 nm)
प्रोसेसर3.46 GHz Hexa-core (2 कोर + 4 कोर)3.0 GHz Nona-core (1 कोर + 4 कोर + 4 कोर)
जीपीयू5-core Apple graphics GPUImmortalis-G715s MC10

गूगल पिक्सल 8 एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना में टेंसर जी3 चिपसेट दिया गया है जो 9-कोर टाइटन एम2 सिक्योरिटी माइक्रोप्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। गौरतलब है कि यह फोन 7 साल की ओएस अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट तथा फीचर ड्रॉप अपडेट के साथ आता है।

आईफोन 15 एप्पल के लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम आईओएस 17 के साथ मार्केट में लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें ए16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। इस फोन का प्रोसेसर 3.46गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

iPhone 15 vs Pixel 8 : कैमरा

बैक कैमराApple iPhone 15Google Pixel 8
सेंसर्स48MP 26mm wide lens (f/1.6)
12MP 13mm, 120˚ ultrawide (f/2.4)
50MP 25mm wide lens (f/1.7)
12MP 13mm, 120˚ ultrawide (f/2.4)
फीचर्सdual pixel PDAF, sensor-shift OIS, Dual-LED dual-tone flash, HDRmulti-directional PDAF, Laser AF, OIS, Dual-LED flash, Pixel Shift, Ultra-HDR
वीडियो रिकॉर्डिंग4K 60fps, 1080p 240fps, HDR, Dolby Vision HDR, Cinematic mode, stereo sound recording4K 60fps, 1080p 240fps, gyro-EIS, OIS, 10-bit HDR

फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 8 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 10.5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iPhone 15 में भी फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस मोबाइल के रियर मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

फ्रंट कैमराApple iPhone 15Google Pixel 8
सेंसर्स12MP 23mm wide lens (f/1.9)10.5MP 20mm ultrawide lens (f/2.2)
फीचर्सPDAF, HDR, Cinematic modePDAF, Auto-HDR,
वीडियो रिकॉर्डिंग4K 60fps, 1080p 120fps, gyro-EIS4K 60fps, 1080p 60fps

iPhone 15 vs Pixel 8 : बैटरी

बैटरीApple iPhone 15Google Pixel 8
एमएएच पावर3,349mAh Battery4,575mAh Battery
फास्ट चार्जिंग27W wired, 18W wireless15W wireless (MagSafe), 7.5W wireless (Qi)
चार्जिंग स्पीड30 मिनट में 50%30 मिनट में 50%

पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन में जहां 4,575एमएएच बैटरी दी गई है वहीं एप्पल आईफोन 15 3,349एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों मोबाइल फोन फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। Pixel डिवाइस में 15वॉट वायरलेस चार्जिंग मिलती है तथा iPhone 18वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

बॉडीApple iPhone 15Google Pixel 8
आईपी रेटिंगIP68 dust/water resistant (up to 6m for 30 min)IP68 dust/water resistant (up to 1.5m for 30 min)
पैनल व फ्रेमCorning glass (front+back), Aluminum frameGorilla Glass Victus (front+back), aluminum frame
डायमेंशन147.6 x 71.6 x 7.8 mm150.5 x 70.8 x 8.9 mm
वजन171ग्राम187ग्राम

Google Pixel 8 और Apple iPhone 15 के अन्य फीचर्स की बात करें तो ये दोनों मोबाइल आईपी68 रेटिंग के साथ मार्केट में आए हैं जो इन्हें वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाते हैं। आईफोन में जहां Face ID मिलती है वहीं पिक्सल फोन में स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ​पिक्सल में USB Type-C 3.2 तथा एप्पल फोन में USB Type-C 2.0 मिलता है। आईफोन 15 में जहां Wi-Fi 6 दिया गया है वहीं पिक्सल 8 Wi-Fi 7 रेडी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here