
ओपो ने पिछले हफ्तें ही फिलिपिंस में विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस सेल्फी कैमरे से लैस स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया था। यह फोन इस गुरुवार यानि 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। वहीं लॉन्च से पहले ही ओपो के इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर फोन लॉन्च के लाईव ईवेंट के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है।
रिलायंस ने दिया भरोसा नहीं बंद होगा जियोफोन का प्रोडक्शन
फ्लिपकार्ट पर यह फोन सेल के लिए कब से उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इस बारें में अभी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाइट पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। ओपो एफ5 की मुख्स यूएसपी इसकी कैमरा सेग्मेंट ही है। इसमें एफ/2.0 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा।

यह कैमरा गूगल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। यह फोन की फेशियल रेग्निशन फीचर से लैस है जो चेहरे देखने ही अनलॉक हो जाएगा।

ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस स्क्रीन दी गई है। यह फोन कलरओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तो मीडियाटेक एमटी6763टी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी71 जीपीयू मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।
जल्द ही शुरू होने वाली है जियोफोन की प्रीबुकिंग, कंपनी ने किया खुलासा
भारत में यह फोन कितने वेरिएंट में लॉन्च होगा इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन आपको बता दें कि फिलिपिंस में ओपो एफ5 जिनमें 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। वहां इस फोन की शुरूआती कीमत तकरीबन 20,000 रुपये रखी गई है। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए 2 नवंबर का इंतजार किया जा रहा है।




















