
आपने सहारा (Sahara) में पैसा जमा किया था, लेकिन अब तक वह पैसा वापस नहीं मिला है, तो केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च CRCS-Sahara Refund Portal (सहारा रिफंड पोर्टल Status Check) की मदद ले सकते हैं। सहार ग्रुप कोऑपरेटिव सोसाइटीज में अपना पैसा जमा करने वाले लोग इस पोर्टल की मदद से अपनी जमा राशि के रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। पहले इस पोर्टल पर 10,000 रुपये तक के लिए ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब निवेशक 5 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं। पोर्टल पर कहा गया है, ‘हम माैजूदा समय में 5,00,000 रुपये तक के दावों के लिए फिर से आवेदन स्वीकार कर रहे हैं। 5,00,000 रुपये से अधिक के दावों के लिए आवेदन की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। ये दावे 45 कार्यदिवसों के भीतर संसाधित किए जाएंगे।’ अगर आप भी जमाकर्ता हैं और सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट ( Sahara Refund List Status (2025) चेक करना चाहते हैं या फिर रिफंड (Sahara Refund Status Check Online) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जानें क्या है पूरी प्रक्रियाः
सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सहारा रिफंड पोर्टल के मुताबिक, अब 5 लाख रुपये के लिए रि-सबमिशन स्वीकार किया जा रहा है। बता दें कि दोबारा सबमिट किए गए दावों पर 45 कार्यदिवस के भीतर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अन्य दावों के लिए तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। 16 जुलाई, 2024 तक सहारा समूह के 4.2 लाख से अधिक निवेशकों को 362.91 करोड़ रुपये की वापसी की गई है। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सहारा इंडिया रिफंड के लिए CRCS-Sahara Refund पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home) पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: यहां रजिस्ट्रेशन के लिए आपको depositor registration का ऑप्शन मिलेगा। इसपर आपको क्लिक करना है।

स्टेप-3: रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर का अंतिम 4 डिजिट और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप-4: अब आपको कैप्चा दर्ज करने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आपको वेरिफाई करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सहारा इंडिया रिफंड के लिए कैसे आवेदन करें
सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा। रि-सबमिशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:
स्टेप-1: लॉगइन पेज पर जाने के बाद आपको CRN नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद ओटीपी के जरिए वैलिडेट करना होगा। फिर UIDAI की शर्तों को स्वीकार करना होगा।

स्टेप-2: इसके बाद आपको पर्सनल डिटेल वाली पेज पर नेविगेट करना होगा। यहां पर पर्सनल डिटेल दर्ज करने के बाद आपको ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कंप्लीट करना होगा। ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा।
स्टेप-3: अब Claims डिटेल पेज पर जाना होगा। यहां क्लैम्स कर सकते हैं। साथ ही ही क्लैम्स को एडिट भी कर सकते हैं। अंत में यहां अपडेटेड डिटेल को सबमिट करना होगा।
स्टेप-4: अब डॉक्यूमेंट अपलोड सेक्शन में जाना है और यहां सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। फिर अपलोड के बाद आगे बढ़ें।
स्टेप-5: अब रि-सबमिशन फॉर्म जनरेट होगा। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें। फिर फोटो और साइन करके इसे फिर से अपलोड करना होगा। फिर ओके प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-6: Acknowledgment और Receipt Page पेज पर सबमिशन डिटेल को वेरिफाई करना होगा। इस तरह आप सहारा रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। बता दें कि सबमिशन पुष्टि के लिए acknowledgment number आपके रजिस्टर नंबर पर SMS के जरिए भी भेजा जाता है।
स्टेप-7: अगर सबकुछ ठीक रहा तो रिफंड की प्रक्रिया 45 कार्यदिवस के भीतर पूरी हो जाएगी। पैसा आपके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सहारा इंडिया रिफंड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
सहारा इंडिया रिफंड के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगीः
- को-ऑपरेटिव सोसाइटी की डिटेल
- मेंबरशिप नंबर
- रिसिप्ट नंबर
- डिपॉजिट प्रूफ
- पैन कार्ड (यदि दावा की गई राशि 50 हजार रुपये से ज्यादा है)
- आधार कार्ड
Sahara Refund Application Status Check कैसे करें
Sahara Refund Application Status Check को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: सहारा इंडिया रिफंड के लिए CRCS-Sahara Refund पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home) पर जाने के बाद Depositor रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगइन करना होगा।
स्टेप-2: लॉगइन के बाद आपको Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा। Sahara Refund Application Status Check पर क्लिक करने बाद स्टेटस को चेक कर पाएंगे।
CRCS रिफंड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
सहारा समूह की चार सोसाइटी जैसे कि हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइडी लिमिटेड, कोलकाता, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइडी लिमिटेड, लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-6937100, 0522-3108400, 0522-6931000, 08069208210 है।
सवाल-जवाब (FAQs)
CRCS रिफंड पोर्टल क्या है?
crcs सहारा रिफंड पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश के अनुसार सहारा समूह में जमाकर्ताओं के रिफंड के लिए डिजाइन किया है।
CRCS सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से रिफंड के लिए कौन पात्र हैं?
सहारा समूह की चार सोसाइटी रिफंड पोर्टल से रिफंड के लिए पात्र हैं, जिनमें ये निम्न हैंः
- हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइडी लिमिटेड, कोलकाता
- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइडी लिमिटेड, लखनऊ
- सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल
- स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद
क्या आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता जरूरी है?
जी हां, जमाकर्ता के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। बिना इसके रिफंड का दावा पोर्टल पर नहीं किया जा सकता है।
क्या जमाकर्ता किसी भी फाइल फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट को अपलोड कर सकते हैं?
जमाकर्ता डॉक्यूमेंट को पीडीएफ, जेपीईजी, पीएनजी, जेपीईजी2 में अपलोड कर सकते हैं।
यदि जमाकर्ता के पास एक से अधिक अकाउंट है, तो उसे क्या करना चाहिए?
ऐसी स्थिति में जमाकर्ता को सभी के लिए एक ही क्लैम एप्लीकेशन भरना होगा। हालांकि जमाकर्ता को अपने सभी अकाउंट के लिए मूल जमा प्रमाणपत्र (सीडी) या पासबुक को अलग-अलग स्कैन और अपलोड करना होगा।
जमाकर्ता को कैसे पता चलेगा कि दावा अनुरोध स्वीकृत किया गया है या नहीं?
जमाकर्ता को इस संबंध में SMS या फिर ईमेल के जरिए एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।
सहारा लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
- रिफंड पोर्टल खोलें – सबसे पहले आधिकारिक सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाएं।
- लिंक पर क्लिक करें – होम पेज पर उपलब्ध “सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज ओपन होगा – लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- पासवर्ड दर्ज करें – मांगी गई जानकारी और पासवर्ड दर्ज कर “सबमिट” बटन दबाएं।
- पीडीएफ फाइल खुलेगी – अब आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।
- नाम चेक करें – लिस्ट में अपना नाम सर्च करें और कंफर्म करें।
- डाउनलोड करें – यदि आपका नाम सूची में हो, तो PDF फाइल डाउनलोड कर लें।
- इस प्रक्रिया से आप आसानी से अपना सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं।


















