
त्योहारी सीजन में घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल KODAK के 50 इंच स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। 41 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाले KODAK CA PRO Smart TV को आप मात्र 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इस पर बैंक ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे विकल्प भी हैं। जिसके बाद कीमत और भी कम हो जाती है। तो चलिए आगे फटाफट TV पर मिलने वाले ऑफर्स और खूबियों को जान लेते हैं।
KODAK के 50 इंच स्मार्ट टीवी (KODAK CA PRO Smart TV) कीमत और ऑफर्स
- फिलहाल कोडक के 50 इंच स्मार्ट टीवी को 40 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ मात्र 24,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। जबकि फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर इस टीवी का अंकित प्राइस 41,999 रुपये है।
- इस छूट के अलावा बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है। जहां एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आरबीएल और येस बैंक के कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- बैंक ऑफर के साथ इस 50 इंच स्मार्ट टीवी को 1,750 रुपये रुपये तक सस्ता लिया जा सकता है़ जिससे इसकी कीमत 23,249 रुपये हो जाएगी।
- यदि आप टीवी को लेने के लिए पूरा भुगतान एक साथ नहीं करना चाहते तो नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। जिसकी मदद से 3 से 9 महीने की आसान किस्तों पर डिवाइस खरीदा जा सकता है।
- आपको 3 महीने की ईएमआई पर 8,333, 6 महीने की ईएमआई पर 4,167 और 9 महीने की ईएमआई 2,778 रुपये चुकाने होंगे।
कहां से खरीदें
ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स के साथ आप ये कोडक 50 इंच स्मार्ट टीवी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। जिसकी लिंक हमने नीचे हाईलाइट की है। इस पर जाकर आप सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

कोडैक 50 इंच स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस
- कोडैक 50 इंच स्मार्ट टीवी में सिनेमा से प्रेरित तकनीक वाली तस्वीरें इमर्सिव होम एंटरटेनमेंट देती हैं। इस पर आपको Ultra HD (4K), 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 500निट्स ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह पैनल DLED तकनीक पर बेस्ड है।
- शानदार ऑडियो के लिए 40W स्पीकर मिल जाते हैं। कोडैक गूगल टीवी में नवीनतम डॉल्बी डिजिटल प्लस फीचर है, जो फिल्मों और शो से लेकर संगीत और गेम तक को अगले स्तर तक ले जाता है।
- क्वाड-कोर सीपीयू, माली क्वाड-कोर जीपीयू, और 1.5 गीगाहर्ट्ज तक की उच्च क्लॉक स्पीड की सुविधा के साथ यह कोडक टीवी स्मूथ अनुभव देता है।

- कोडैक गूगल टीवी के साथ आप पूरे गूगल इकोसिस्टम जैसे कि प्ले स्टोर, गूगल मूवीज और टीवी, गूगल म्यूजिक, गूगल गेम्स और बहुत कुछ एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही गूगल ओएस के साथ अपने मोबाइल से टीवी पर कंटेंट शेयर कर सकते हैं।
- USB 2.0 और HDMI ARC/CEC जैसे पोर्ट के साथ एकीकृत यह टीवी आपको विभिन्न डिवाइस और उपकरणों से कनेक्ट करने का मौका देता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, कंटेंट को मिरर करने के लिए क्रोमकास्ट या iOS एयरप्ले ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
- आप Google Assistant के साथ अपने Kodak Google TV पर सवाल पूछ सकते हैं। हॉटकीज के जरिए अपने पसंदीदा शो को जल्दी से ढूढ़ सकते हैं और अपने स्मार्टफोन को अपने TV रिमोट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।












