
itel अपनी नई बजट-फ्रेंडली पेशकश itel Zeno 10 को भारतीय बाजार में 9 जनवरी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने टीजर में इसकी कीमत ₹5,xxx दिखाई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह 6,000 रुपये से कम का होगा। इसे कंपनी की लोकप्रिय A50 सीरीज की सफलता के बाद लाया जा रहा है।
itel Zeno 10 के फीचर्स
itel Zeno 10 अपने आकर्षक जेनीथल डिजाइन के साथ आएगा। जिसमें बैक पैनल पर वेव पैटर्न दिया गया है। यह दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले होगा। जो डायनामिक बार फीचर से लैस रखा जाएगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो, फोन में 4GB RAM दी जाएगी, जिसे 8GB तक वर्चुअल RAM के साथ बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

कैमरा और बैटरी
itel Zeno 10 में फोटोग्राफी के लिए 8MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह पोर्ट्रेट मोड, HDR, प्रो मोड, पैनोरामा और स्लो मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी की बात करें तो यह डिवाइस 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा जिसे चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।

लॉन्च और उपलब्धता
itel Zeno 10 को 9 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह उसी दिन से Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं।









