5,999 रुपये में हुआ लॉन्च यह सस्ता मोबाइल फोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 8GB RAM की ताकत

Join Us icon

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने आज भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट मोबाइल फोन itel ZENO 10 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है जो तगड़ी 5,000mAh Battery, बड़ी 6.6-इंच HD+ स्क्रीन और Memory Fusion तकनीक से लैस है। इस सस्ते मोबाइल की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

itel Zeno 10 प्राइस

  • 3GB RAM + 64GB Storage = ₹5,999
  • 4GB RAM + 64GB Storage = ₹6,499

आइटेल ज़ेनो 10 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस मॉडल में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रुपये है। इसी तरह स्मार्टफोन का बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 6,499 रुपये है।

itel Zeno 10 की सेल शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू हो चुकी है जिसे Opal Purple और Phantom Crystal कलर में खरीदा जा सकता है। शुरुआती सेल में इस फोन पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके साथ 3GB RAM मॉडल ₹300 के डिस्काउंट के साथ 5,699 रुपये में तथा 4GB RAM मॉडल ₹500 के डिस्काउंट के साथ 5,999 रुपये में पाया जा सकेगा।

Memory Fusion टेक्नोलॉजी

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स से पहले आपको बता दें कि यह मोबाइल ‘मेमोरी फ्यूजन’ टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसके चलते फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है जो इसे 8GB RAM (3जीबी + 5जीबी) की ताकत देती है। इसी तरह 4जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम ऐड करके इसे 12GB RAM (4जीबी + 8जीबी) की पावर प्रदान की जा सकती है।

itel Zeno 10 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ HD+ ​IPS Screen
  • Unisoc T603 Processor
  • 8MP AI Rear Camera
  • 5MP Front Camera
  • 10W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : आइटेल ज़ेनो 10 स्मार्टफोन को 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.66-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस स्क्रीन पर डायनामिक बार फीचर भी मिलता है जो नोटिफिकेशन इत्यादि नॉच को एक्सपेंड कर देती है।

प्रोसेसर : itel Zeno 10 मोबाइल फोन को एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में यूनिसोक टी603 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए आइटेल ज़ेनो 10 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए लो बजट स्मार्टफोन itel Zeno 10 को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here