
Apple ने अपनी रिटेल उपस्थिति को बढ़ावा दने के मकसद से दो साल पहले अपना आधिकारिक रिटेल स्टोर्स लॉन्च किया था। इसे अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में शुरू हुए दो साल पूरे हो जाएंगे। कंपनी ने देश में अपने iPhone निर्माण को भी बढ़ावा दिया है। वहीं, अब एप्पल ने भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को और विस्तार देते हुए Apple Store ऐप लॉन्च कर दिया है। अब तक ग्राहक केवल Apple की वेबसाइट या ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से ही प्रोडक्ट खरीद सकते थे। बता दें, Apple ने 2020 में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था।
भारत में एप्पल स्टोर ऐप हुई रिलीज
- एप्पल स्टोर ऐप भारत में आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
- इस ऐप से यूजर्स सीधे एप्पल के उत्पादों को खरीद सकते हैं। इसमें iPhones, Macs, Apple एक्सेसरीज से लेकर Apple Care+ जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
- यूजर्स इस ऐप पर विशेष रूप से Macs के लिए उत्पाद कॉन्फिग्रेशन को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
- Apple Store ऐप के माध्यम से, खरीदार ट्रेड-इन विकल्पों, वित्तीय योजनाओं और कस्टम एंग्रेविंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
- इसके अलावा, ग्राहक अपने उत्पाद को सीधे घर पर डिलीवर करने का विकल्प चुन सकते हैं या Apple Store से व्यक्तिगत रूप से पिकअप कर सकते हैं।

- Apple Store ऐप बहुत ही सिंपल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है।
- इसमें उत्पादों, पोस्ट-पर्चेज समर्थन और अन्य के लिए अलग-अलग टैब्स हैं।
- ऐप में मौजूद ‘For You’ टैब यूज़र्स को उनके iPhone को अन्य मॉडलों से तुलना करने की सुविधा देता है। साथ ही यह यूजर्स को उनके पसंदीदा उत्पादों को सेव करने की भी अनुमति देता है।
- ऐप यूजर्स की प्राथमिकताओं के आधार पर उत्पाद को प्रिफरेंस देता है।
- ऐप में मौजूद ‘Go Further’ टैब में, यूजर्स Apple Specialist से ऑनलाइन समर्थन प्राप्त कर सकते हैं और इन-स्टोर ट्रेनिंग सत्र में भी भाग ले सकते हैं।
Apple Store ऐप का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को शानदार शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे आसानी से Apple के उत्पादों को खरीद सकें। Apple ने पहले ही भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को और बढ़ाने की योजना का खुलासा किया है। बता दें, नए स्टोर बेंगलुरू, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में खोले जाने की उम्मीद है।









