JioTele OS के साथ आया 43-इंच का पहला 4K स्मार्ट टीवी, फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Join Us icon

Highlights

  • Thomson 43-इंच QLED TV भारत में Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा।
  • टीवी को खरीदने वाले ग्राहकों को JioHotstar का तीन महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 
  • Thomson QLED TV में 40W के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

Thomson ने JioTele OS पर चलने वाला 43-इंच QLED TV लॉन्च किया है। यह भारत का पहला टीवी है जो Jio द्वारा विकसित नए TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस OS में AI-पावर्ड कंटेंट रिकमेंडेशन की सुविधा दी गई है, जो 10+ OTT ऐप्स और 300+ लाइव टीवी चैनलों से पर्सनलाइज्ड सुझाव प्रदान करता है। इसके अलावा, इस QLED पैनल में 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बेहद वाइब्रेंट और शानदार विजुअल्स मिलते हैं। 

Thomson 43-इंच QLED TV की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स

  • Thomson 43-इंच QLED TV भारत का पहला टीवी है जो Jio द्वारा विकसित नए TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
  • भारत में ₹18,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह टीवी 21 फरवरी से Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगा।
  • खरीददारों को टीवी के साथ 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 3 महीने का JioSaavn एक्सेस, और 1 महीने का Jio Games सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
  • इसके अलावा, Swiggy पर ₹499 से अधिक के ऑर्डर पर ₹150 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Thomson-TV

Thomson 43-इंच QLED TV की स्पेेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: यह टीवी 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें HDR सपोर्ट, 450 निट्स ब्राइटनेस, और 1.1 बिलियन कलर का शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह JioTele OS पर चलता है, जिसमें ग्लोबल और रीजनल OTT ऐप्स का सपोर्ट है, 300+ लाइव टीवी चैनल, और Jio Games का एक्सेस भी दिया गया है। इसमें Jio Store उपलब्ध है, जहां 200+ लोकप्रिय ऐप्स मौजूद हैं।
  • प्रोसेसर और मेमोरी: यह स्मार्ट टीवी Amlogic प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 2GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • ऑडियो: इस टीवी में 40W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Digital Plus और सराउंड साउंड को सपोर्ट करते हैं।
  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट (ARC सहित), एक ऑप्टिकल पोर्ट, दो USB पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
  • अन्य फीचर्स: टीवी में HelloJio के साथ 10+ भारतीय भाषाओं में वॉयस सर्च और स्क्रीन मिररिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
  • रिमोट कंट्रोल फीचर्स: टीवी के रिमोट में Netflix, JioCinema, JioHotstar, और YouTube के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा कंटेंट को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here