CMF Phone 2 बीआईएस डेटाबेस पर हुआ स्पॉट, भारत में जल्द हो सकता है पेश

Join Us icon
Highlights

  • कथित CMF Phone 2 का मॉडल नंबर फोन 1 के मॉडल नंबर से बहुत अलग दिखता है।
  • यह भी आगामी फोन (3ए) के समान चिप पर चलने का अनुमान है।
  • CMF Phone 2 ब्लू रंग में आ सकता है।

Nothing भले ही मार्च में अपनी मुख्य Phone (3a) सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में हो, लेकिन इसकी CMF लाइनअप से जुड़ा एक नया फोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह एंट्री-लेवल CMF Phone 2 हो सकता है जिसका वही मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था। बता दें कि जहां CMF Phone 1 को जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके सक्सेसर को भारत में पहले लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

CMF Phone 2 बीआईएस लिस्टिंग

  • 91मोबाइल्स ने आगामी CMF डिवाइस को मॉडल नंबर A001 के साथ BIS वेबसाइट पर देखा है।
CMF Phone 2 BIS
BIS listing
  • यह मॉडल नंबर CMF Phone 1 के A015 से बहुत अलग है।
  • CMF Phone 2 का कोडनेम: Galaga बताया जा रहा है। वहीं, BIS लिस्टिंग इनमें से किसी भी अनुमान की पुष्टि नहीं करती है।

तो, जब हम अटकलें लगा रहे हैं, तो आइए इसके लीक स्पेसिफिकेशन भी जान लें:

CMF Phone 2 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • पहले की अफवाहों से पता चलता है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 SoC पर चलेगा। हालांकि इसके बारे में असल डिटेल्स आने वाले दिनों में आ सकती है। हमारे पास इसे समर्थन देने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। अगर सच है तो इसमें CMF फोन 1 के Dimensity 7300 चिपसेट की तुलना में थोड़ा तेज GPU और नया CPU आर्किटेक्चर मिल सकता है।
  • इस बीच, एक YouTube वीडियो में CMF डिजाइनर लुसी बिरले ने खुलासा किया कि अगला नथिंग फोन अप्रैल में आ सकता है और ऑनलाइन लगाए गए अनुमान के अनुसार यह CMF Phone 2 हो सकता है।
  • वीडियो में ऐसे हिंट भी मिले हैं जो बताते हैं कि फोन ब्लू रंग में आ सकता है। इसके पूर्व मॉडल में भी एक नीला शेड देखने को मिला था।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here