
Amazon ने पहली बार 2014 में Alexa को पेश किया था। वहीं, अब लगभग 11 साल बाद कंपनी ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वर्चुअल असिस्टेंट के लिए सबसे बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने Amazon 2025 डिवाइसेज इवेंट आयोजित किया है। जहां उसने ‘Alexa Plus’ की घोषणा की है। यह Alexa का नया वर्जन है, जो जनरेटिव AI से पावरड है।
Alexa Plus को Amazon के Echo डिवाइसेज, Alexa मोबाइल ऐप और वेब ब्राउजर पर एक्सेस किया जा सकता है।
Amazon Alexa Plus की खूबियां
- जहां तक फीचर्स की बात है, Amazon का कहना है कि Alexa Plus प्राकृतिक रूप से सहज बातचीत कर सकता है।
- यह उपयोगकर्ताओं की बातचीत के संदर्भ को याद रखता है, जिससे उनके लिए बातचीत को आगे बढ़ाना और विभिन्न कार्यों को पूरा करना आसान हो जाता है।
- Alexa Plus ग्राहकों की बातचीत से सक्रिय रूप से सीखता है। Amazon का कहना है कि जितने ज्यादा उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही ज्यादा व्यक्तिगत होता जाएगा। इस्तेमाल के दौरान, यह यूजर्स की मनोरंजन संबंधी प्राथमिकताओं से लेकर आहार संबंधी जरूरतों और यहां तक कि उनकी साप्ताहिक परंपराओं तक सब कुछ समझ जाएगा।
- Alexa Plus के साथ यूजर्स वॉयस कमांड का उपयोग करके रूटीन बना सकते हैं। पहले यह केवल Alexa मोबाइल ऐप के जरिए ही संभव था।
- Alexa Plus यूज़र्स को घर में संगीत को नियंत्रित करने की अनुमति भी देती है। उदाहरण के लिए यूजर वॉयस कमांड देकर कह सकते हैं: “ऊपर म्यूजिक प्ले करो” या “हर जगह म्यूजिक प्ले करो, लेकिन बच्चे को मत जगाना।”
- Alexa Plus यूजर्स को Prime Video पर किसी भी सीन पर तुरंत जाने की सुविधा देती है।
- Ring Subscription के साथ, Alexa Plus Echo Show डिवाइसेज पर कैमरा इवेंट्स का संक्षिप्त विवरण प्रदान कर सकता है।
- Alexa Plus ईमेल, मैनुअल और स्टडी मटेरियल से जानकारी निकालने और इसे प्रोसेस करने में भी सक्षम है।
यह यूजर्स के अनुरोध के आधार पर कैलेंडर में इवेंट्स जोड़ सकता है। - Alexa Plus ईमेल की जानकारी के आधार पर सवालों के जवाब भी दे सकता है, यदि उसे ईमेल तक पहुंच प्रदान की जाती है।
- Alexa Plus यूजर्स के अनुरोध पर विशिष्ट कार्य भी कर सकती है, जैसे: मरम्मत के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना, किसी रेस्तरां में डिनर रिजर्वेशन करना आदि।

Amazon Alexa Plus की कीमत और उपलब्धता
- Alexa Plus की कीमत $19.99 (लगभग ₹1,743) प्रति माह है। हालांकि, यह सभी Prime सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगा।
- Amazon का कहना है कि Alexa Plus को अमेरिका में आने वाले हफ्तों में अर्ली एक्सेस पीरियड के दौरान रोलआउट किया जाएगा।
- हालांकि, जो यूजर्स इसे जल्दी एक्सेस करना चाहते हैं, उन्हें AI असिस्टेंट के लिए साइन अप करना होगा।
- Amazon ने अभी तक अन्य भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
- डिवाइसों की बात करें तो एलेक्सा प्लस इको शो 8, 10, 15 और 21 पर उपलब्ध होगा।









