
Vivo का मिड-रेंज Vivo V50 Lite जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन के 5G वैरियंट को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन मिले हैं, जिससे कुछ प्रमुख हार्डवेयर की डिटेल्स सामने आई हैं। यह पहले से ही भारत में लॉन्च हो चुके Vivo V50 का एक सस्ता विकल्प हो सकता है। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार, V50 Lite के संभावित 4G वर्जन को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है।
Vivo V50 Lite 4G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
- गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग को Xpertpick द्वारा देखा गया है इसमें मॉडल नंबर ‘Vivo V2441’ सामने आया है और मार्केटिंग नेम Vivo V50 Lite की पुष्टि हुई है।
- यह वेरिएंट (V2441) फोन का 4G वर्जन बताया जा रहा है।
- हाल ही में FCC, SIRIM और NBTC सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले Vivo V50 Lite में मॉडल नंबर ‘V2440’ देखा गया था। इसे 5G संस्करण कहा जा रहा है।
- गौरतलब है कि Vivo V40 Lite के भी 4G और 5G दोनों संस्करण उपलब्ध थे।
डिजाइन
- Google Play Console लिस्टिंग पर दिखाए गए रेंडर में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर-पोजीशन वाला पंच-होल कटआउट और पतले बेजल नजर आ रहे हैं।
- वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं किनारे पर स्थित हैं।

- हमें बैक पैनल पर अंडाकार आकार का लम्बा मॉड्यूल दिखाई देता है। इसमें दो अलग-अलग गोल रिंग्स में डुअल-रियर कैमरे लगे हुए नजर आते हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर का कटआउट थोड़ा बड़ा है। साथ ही, इसमें Vivo के Aura LED फ्लैश जैसा कुछ भी दिखाई देता है।
- इमेज में फोन गोल्ड रंग में दिख रहा है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य रंग विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस (लिस्टिंग)
- लिस्टिंग पुष्टि करती है कि Vivo V50 Lite 4G में 2392 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला FHD+ डिस्प्ले होगा।
- फोन का 8GB रैम वैरियंट प्लेटफार्म पर देखा गया है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं।

- यह नया Vivo स्मार्टफोन Android 15 OS पर चलता है, जो संभवतः Funtouch OS 15 कस्टम स्किन के साथ आएगा।
- चिपसेट सेक्शन में SM6225 का जिक्र किया गया है, जिसमें 4x ARM Cortex A73 कोर 2400MHz पर और 4x ARM Cortex A53 कोर 1900MHz पर काम करते हैं। यह SoC संभवतः Snapdragon 680 हो सकता है।
- तुलना करें तो Vivo V40 Lite 4G के ग्लोबल मॉडल में Snapdragon 685 SoC दिया गया था।
- लिस्टिंग में Adreno 610 GPU (ग्राफिक्स) की पुष्टि भी की गई है।
गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से तब तक Vivo V50 Lite 4G के बारे में यही सब सामने आया है। इस हैंडसेट ने हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है, जिसमें 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का खुलासा हुआ है। यह पिछले मॉडल की 5,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग से एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इसके अलावा, लिस्टिंग में 256GB स्टोरेज विकल्प होने की भी जानकारी दी गई है।
गौर करने वाली बात यह है कि Vivo V40 Lite को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था, और इस सीरीज में केवल Vivo V40, V40 Pro और V40e शामिल थे। ऐसे में संभावना है कि Vivo V50 Lite को भी इंडिया में नहीं आएगा। वहीं, ग्लोबली पूर्व मॉडल Vivo V40 Lite 4G की कीमत Rp 3,299,000 (लगभग ₹17,400) रखी गई थी।









