
Vivo ने इस हफ्ते भारत में Vivo V50 5G को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है। जिसे एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। हालांकि Pro वैरियंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ब्रांड अब Lite वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल Vivo V50 Lite 5G को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है।
Vivo V50 Lite 5G लिस्टिंग डिटेल्स
- मॉडल नंबर V2440 के साथ एक नया वीवो फोन FCC, SIRIM और NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर नजर आया है।
- SIRIM लिस्टिंग से पता चलता है कि V2440 मॉडल नंबर का आधिकारिक मॉडल/मार्केटिंग नेम Vivo V50 Lite 5G है।
- FCC लिस्टिंग से डिवाइस के सभी कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा हुआ है, जिसमें LTE, 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth, NFC और अन्य फीचर्स शामिल हैं।
- NBTC लिस्टिंग डिवाइस के हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं देती है।
- हालांकि, SIRIM और NBTC लिस्टिंग इस बात की पुष्टि करती हैं कि Vivo V50 Lite 5G मलेशिया और थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा।
Vivo V50 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
डिवाइस (मॉडल नंबर V2440) को दिसंबर 2024 में 91Mobiles Indonesia द्वारा Geekbench पर देखा गया था। यह Jovi ब्रांड के तहत लिस्ट किया गया था, जिसे Vivo का नया सब-ब्रांड माना जा रहा है। लिस्टिंग के आधार पर, Vivo V50 Lite 5G में 12GB RAM और बॉक्स से ही Android 15 पर चल सकता है।
गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह डिवाइस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। जिसमें छह कोर 2.0GHz पर और दो कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा, Mali-G57 MC2 GPU का भी जिक्र किया गया है। इस जानकारी के आधार पर संभावना है कि यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 SoC से लैस हो सकता है।
संभावना है कि Vivo V50 Lite 5G का ग्लोबल वैरियंट अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। बता दें कि Vivo ने भारत में Vivo V40 Lite लॉन्च नहीं किया था। इसलिए इसके सक्सेसर के यहां आने की संभावना भी कम ही है।


















