सस्ता Samsung 5G फोन Galaxy A26 हुआ इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Join Us icon

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज का विस्तार करते हुए तीन नए मोबाइल पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy A26 5G फोन लॉन्च किए गए हैं जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए56 की जानकारी यहां तथा गैलेक्सी ए36 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है तथा सैमसंग गैलेक्सी ए26 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।

Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
  • Samsung Exynos 1380
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 13MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी में 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सुपर एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1900निट्स पिक ब्राइटनेस और विज़न बूस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ लेयर चढाई गई है।

प्रोसेसर : यह 5जी सैमसंग फोन ब्रांड के ही 5एनएम ​फेब्रिकेशन्स पर बने एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जिसमें 2GHz Quad A55 + 2.4GHz Quad A78 कोर शामिल है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए यह फोन में Mali-G68 MP5 GPU सपोर्ट करता है।

ओएस : Samsung Galaxy A26 5G मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लाया गया है। इस फोन के साथ कंपनी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड दे रही है। यानी गैलेक्सी ए26 अभी से ही Android 21 के लिए रेडी है। वहीं साथ ही फोन में 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी।

मेमोरी : सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी फोन कुल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसे 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM वाले Samsung 5G Phone को 128GB और 256GB स्टोरेज पर परचेज किया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइट एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। Galaxy A26 5G में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी मोबाइल फोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं Galaxy A26 की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

अन्य फीचर्स : यह सैमसंग मोबाइल IP67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में Samsung Knox, USB Type-C audio और Stereo speakers मिलते हैं।

Samsung Galaxy A26 5G Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here