
Laptop बनाने वाली टेक कंपनी एसर अब मोबाइल मार्केट में अपना हाथ आजमाना चाह रही है। लैपटॉप्स की अच्छी खासी रेंज पेश करने के बाद अब Acer Smartphones बाजार में कदम रखने जा रहे हैं। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि यह आने वाली 25 मार्च को इंडिया में एसर स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। दर्जन भर मोबाइल ब्रांड पहले ही भारत में मौजूद हैं अब एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है।
Acer Smartphone
एसर स्मार्टफोन 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे। हमें उम्मीद है कि इस दिन कंपनी एक से ज्यादा मोबाइल फोन भारतीय बाजार में उतारेगी। शॉपिंग साइट अमेजन पर Acer Smartphone को डेडिकेटेड पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने अपनी ‘The Next Horizon’ टैगलाइन को भी टीज़ किया है। फिलहाल आने वाले फोन का नाम या अन्य डिटेल नहीं मिली है, लेकिन आशा कर सकते हैं कि कंपनी अपनी पारी की शुरुआत लो बजट स्मार्टफोंस से करेगी।

15 हजार के फोन
अपकमिंग Acer Smartphones की कीमत 15 हजार रुपये के आस पास रखी जा सकती है। गौरतलब है कि कुछ ही महीनों पहले एसर और Indkal Technologies के बीच साझेदारी हुई थी जिसमें कंपनी ने बताया था कि एसर ब्रांड के स्मार्टफोन को इंडकल द्वारा डिजाइन, मैन्युफैक्चर और डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। इस पार्टनरशिप को अनांउस करते वक्त ही कहा गया था कि एसर स्मार्टफोन मिड बजट रेंज में लाए जाएंगे। बताते चलें कि इस वक्त एसर इंडिया की वेबसाइट पर दो Acerone स्मार्टफोन लिस्ट हो चुके हैं जिनकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Acerone Liquid S272E4
ये वाला एसर स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.745-इंच की incell HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले से लैस दिखाया गया है। इस फोन में Android 14 ओएस के साथ Mediatek Helio P35 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। यह मोबाइल 4GB RAM + 64GB Storage से लैस दिखाया गया है जिसमें फोटोग्राफी के लिए 20 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस Acer Smartphone में 5,000mAh Battery दी गई है।
Acerone Liquid S162E4
यह स्मार्टफोन भी लो बजट स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। वेबसाइट के अनुसार इस 4जी मोबाइल फोन में 720 x 1600 रेजोल्यूशन वाली 6.517 इंच की HD+ IPS LCD मिलेगी जिसे Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त होगी। इस फोन को भी 4GB RAM + 64GB Storage से लैस दिखाया गया है जिसके साथ Mediatek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए 5,000mAh Battery दी गई है।












