[Exclusive] भारत में आ रहे हैं Realme C75 और C71, लॉन्च डेट आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • Realme C71 और C75 5G भारत में ब्रांड की अगली बजट C-सीरीज पेशकश होंगे।
  • कहा जा रहा है कि ये फोन Realme P3 और P3 Ultra की घोषणा के कुछ दिनों बाद भारत में लॉन्च होंगे।
  • Realme C75 5G को भारत में तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।

Realme इस महीने भारत में अपनी अगली C-सीरीज स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, यह जानकारी 91mobiles को एक्सक्लूसिव रूप से इंडस्ट्री सूत्रों से मिली है। यह Realme C75 और Realme C71 होंगे। गौरतलब है कि Realme C75 का 4G वर्जन पिछले साल नवंबर में वियतनाम में लॉन्च हुआ था। इसमें 6,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है।

Realme C75 और C71 इंडिया लॉन्च डेट (लीक)

  • सूत्रों के मुताबिक, Realme C71 और Realme C75 भारत में 25 मार्च को लॉन्च होंगे।
  • इसका मतलब है कि इनकी घोषणा Realme P3 और P3 Ultra के 19 मार्च के लॉन्च के कुछ दिनों बाद होगी।
  • इसके अलावा, हमें Realme C75 के इंडिया मॉडल नंबर, मेमोरी ऑप्शंस और कलर वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी भी मिली है।

Realme-C75

  • मॉडल नंबर: Realme C75 5G इंडिया वैरियंट का मॉडल नंबर RMX3943 होगा।
  • मेमोरी: हैंडसेट के 4GB + 128GB और 6GB + 128GB जैसे दो कॉन्फिग्रेशन में आने की उम्मीद है।
  • रंग: Realme C75 5G मिडनाइट लिली, पर्पल ब्लॉसम और लिली वाइट कलर्स में उपलब्ध हो सकता है।

Realme RMX3943 कैमरा FV-5 सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया है। जिसमें f/1.8 अपर्चर, 28.4mm लेंस और 1,440 X 1,080 का अधिकतम पिक्चर रिजॉल्यूशन दिखाया गया है। इसमें 1.6MP भी लिस्ट है, लेकिन यह एक गलती भी हो सकती है। वहीं, इसी मॉडल नंबर को Android 15 OS, 7.45GB RAM (8GB) और k6835v2_64 मदरबोर्ड के साथ Geekbench AI पर भी देखा गया था, जो Dimensity 6300 हो सकता है।

फिलहाल Realme C71 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह Realme C61 के फॉलो-अप के रूप में आ सकता है जिसे जून 2024 में भारत में बेस मॉडल के लिए 7,699 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस बीच, Realme C75 5G, Realme C65 5G का सक्सेसर होगा जिसे अप्रैल 2024 में 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here