
सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज का विस्तार करते हुए Galaxy A56 और Galaxy A56 इंडिया में लॉन्च किए थे। वहीं आज कंपनी ने नए मिड बजट मोबाइल Galaxy A26 5G फोन को भारतीय बाजार में उतार दिया है। 8जीबी रैम, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी की ताकत से लैस यह मोबाइल स्टाइलिश लुक के साथ लाया गया है जिसे 25 हजार तक की रेंज में खरीदा जा सकता है। इस नए सैमसंग 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A26 5G प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹27,999
सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है तथा 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक कैशबैक देगी जिनका फायदा HDFC और SBI कार्ड्स पर मिलेगा। वहीं स्कीम के तहत सिर्फ 999 रुपये देकर 1 साल की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी पाई जा सकेगी। यह स्मार्टफोन Awesome Peach, Awesome Mint, Awesome White और Awesome Black में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
- 8GB RAM + 256GB Storage
- Samsung Exynos 1380
- 50MP Triple Rear Camera
- 13MP Front Camera
- 45W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी को 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सहित विज़न बूस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की लेयर मिलती है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy A26 5G फोन को इंडिया में सैमसंग के ही एक्सीनोस 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 5एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाले चार A55 कोर तथा 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले चार A78 कोर शामिल हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह सैमसंग 5जी फोन में Mali-G68 GPU सपोर्ट करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung का नाम उन मोबाइल कंपनियों में शुमार है जो अपने फोन को सबसे ज्यादा लंबी ओएस पर सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाती है। गैलेक्सी ए26 5जी फोन में भी ऐसा ही है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हुआ है। इस फोन के साथ 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिलेगी जो इसे अभी से ही Android 21 के लिए तैयार करती है। वहीं इस फोन में ग्राहका 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी पा सकेंगे।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइट एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए26 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A26 5G मोबाइल फोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह फोन को लगातार 17 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ए26 में 25वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।
अन्य फीचर्स
यह सैमसंग मोबाइल IP67 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 के साथ NFC भी दिया गया है। वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में Samsung Knox, USB Type-C audio और Stereo speakers मिलते हैं।













