Lumio Vision 7, Vision 9 TVs की भारत में लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • Lumio टीवी “फ्लैगशिप BOSS प्रोसेसर” पर चलते हैं।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें Netflix लोडिंग स्पीड 2.1x तेज होगी।
  • ये टीवी Google TV OS के साथ आते हैं।

Lumio एक नया कंज्यूमर टेक ब्रांड है जिसे पूर्व Xiaomi और Flipkart दिग्गजों द्वारा स्थापित किया गया है। कंपनी अपने सफर की शुरुआत Lumio Vision 7 और Lumio Vision 9 नाम के दो नए टीवी के साथ कर रही है। वहीं, आज इन टीवी की लॉन्च डेट और उपलब्धता की जानकारी शेयर की गई है। क्योंकि हमारी टीम Lumio के मीडिया ब्रीफिंग इवेंट में शामिल हुई थी। इसलिए हमारे पास इन टीवी के फर्स्ट लुक इमेज, मुख्य स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क डिटेल्स हैं। जिसके बारे में आगे पूरी जानकारी दी गई है।

Lumio Vision TV सीरीज इंडिया लॉन्च डेट, उपलब्धता

  • Lumio Vision टीवी भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहे हैं। ये टीवी Amazon India के जरिए उपलब्ध होंगे।
  • ई-कॉमर्स साइट ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट होस्ट की है, जहां आप टीवी की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Lumio Vision TV फीचर्स

एंबार्गो प्रतिबंधों के कारण हम टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते हैं, लेकिन यहां मुख्य डिटेल्स दी गई हैं:

  • Lumio टीवी “फ्लैगशिप BOSS प्रोसेसर” पर चलते हैं, हालांकि कंपनी ने इसके सटीक चिपसेट का खुलासा नहीं किया है।
  • इसका प्रदर्शन 3GB DDR4 RAM द्वारा बेहतर बनाया गया है।
  • इस हार्डवेयर के साथ, आपको स्पीड के लिए ऑप्टिमाइज किया गया Google TV मिलता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए, कंपनी तेज Wi-Fi का दावा कर रही है, जो 2.1x ज्यादा थ्रूपुट प्रदान करता है।
  • गति और प्रदर्शन की बात करें तो, कंपनी ने दावा किया है कि टीवी में 4K 60 FPS YouTube वीडियो प्लेबैक में 12 गुना कम फ्रेम ड्रॉप्स, Netflix लोड टाइम्स 2.1x तेज, रीबूट टाइम 2x तेज मिल सकता है।
  • यहां कुछ और बेंचमार्क दावे दिए गए हैं:
    फीचरइंडस्ट्री एवरेजSONYLumioइम्प्रूवमेंट फैक्टर
    Reboot Times59.4 sec48.9 sec32.8 sec2x
    Netflix Load Time35.9 sec50.8 sec12.9 sec2.8x
    Memory Capacity5 apps5 apps9 apps2x
    App Install Time67 sec52 sec32 sec2x
    Scroll Time15.4 sec12.3 sec6.2 sec2.5x
    Frame Drops in 4K 60fps Playback6050-60< 512x
    WiFi Throughput54Mbps62Mbps112Mbps2x

Lumio का कहना है कि वह ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहता है जो परंपराओं को चुनौती दें। जब हमें उनका पहला प्रोडक्ट मिलेगा हम कंपनी के दावों की जांच करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here