
iQOO Z10 और iQOO Z10x 5G फोन इसी महीने इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और अब कंपनी टेक मंच पर ‘ज़ेड 10 टर्बो’ सीरीज पेश करने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह अपनी होम मार्केट चीन में 28 अप्रैल को iQOO Z10 Turbo series पेश करेगी। फिलहाल इस सीरीज में शामिल होने वाले 5जी फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन 28 अप्रैल को iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro लॉन्च हो सकते हैं।
iQOO Z10 Turbo स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- Snapdragon 8s Gen 4
- 7,600mAh Battery
- 90W Fast Charging
- 6.78 1.5K OLED Display

प्रोसेसर
चर्चा है कि आइकू ज़ेड 10 टर्बो प्रो क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। बता दें कि अभी तक कोई भी फोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है और 24 अप्रैल को लॉन्च हो रहा Redmi Turbo 4 Pro Snapdragon 8s Gen 4 वाला पहला फोन बनेगा। स्नेपड्रैगन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है 8-कोर Kryo सीपीयू है जो 3.0GHz से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
बैटरी
प्रोसेसर के बाद आइकू ज़ेड10 टर्बो प्रो की बैटरी इसकी दूसरी सबसे बड़ी यूएसपी बताई जा रही है। लीक की मानें तो यह मोबाइल फोन बेहद ही तगड़ी 7,600एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में लाया जाएगा। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
डिस्प्ले
लीक के अनुसार iQOO Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन को 6.78-इंच की 1.5के स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। यह फ्लैट पंच-होल स्क्रीन बताई जा रही है जिसमें LTPS OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक देखने को मिल सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए ज़ेड10 टर्बो प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ओआइएस सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।
फिलहाल आइकू ज़ेड 10 टर्बो और ज़ेड 10 टर्बो प्रो से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज का प्रोडक्ट पेज ब्रांड की चाइना वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। वहां जैसे ही अन्य डिटेल्स अपडेट होगी, इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा।









