सबसे बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है Xiaomi 16, जानकारी हुई लीक

Join Us icon

Xiaomi 16 सीरीज को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं और अब एक नई जानकारी में इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro इस साल अक्टूबर में दुनिया के पहले Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोंस बन सकते हैं। आइए, आगे इनमें से एक बेस मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 16 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले और ओएस

लीक के अनुसार, अपकमिंग Xiaomi 16 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जो चारों ओर से अल्ट्रा नैरो बेजल्स के साथ आ सकता है। यह डिस्प्ले “सबसे खूबसूरत फ्लैट स्क्रीन” के रूप में पेश किया जा सकता है। जो देखने में प्रीमियम और कॉम्पैक्ट दोनों लगेगा। इस पर HyperOS 3.0 आधारित Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो नए यूआई फीचर्स और परफॉर्मेंस सुधार लेकर आएगा।

मिल सकती है सबसे बड़ी बैटरी

Xiaomi 16 की सबसे खास बात इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 6.3 इंच की स्क्रीन साइज वाले फोंस में सबसे बड़ी बैटरी के साथ एंट्री ले सकता है। हालांकि बैटरी की सटीक क्षमता का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट में इसे करीब 7,000mAh तक बताया गया था। मौजूदा OnePlus 13T जिसमें 6.32 इंच की स्क्रीन है, उसमें 6,260mAh बैटरी दी गई है। इससे साफ है कि Xiaomi इस मामले में नया बेंचमार्क सेट करने वाला है।

ट्रिपल कैमरा और पेरिस्कोप लेंस सपोर्ट

Xiaomi 16 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि इस बार इसमें टेलीफोटो कैमरा के बजाय पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। जो ज्यादा ऑप्टिकल जूम और बेहतर डिटेलिंग के साथ आएगा। यह Xiaomi 15 की तुलना में कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकता है।

डिजाइन में पतला और हल्का फॉर्म फैक्टर

इस स्मार्टफोन को हल्के और पतले डिजाइन में लाया जा सकता है। जिससे यह न सिर्फ पॉकेट में आराम से फिट होगा, बल्कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी अच्छा अनुभव देगा।

Xiaomi 16 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

Xiaomi 16 सीरीज को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिप के साथ आने वाले यह फोंस परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप दोनों में नया स्टैंडर्ड सेट कर सकते हैं। हालांकि इस लीक के अलावा आने वाले दिनों जो भी अपडेट आएंगे हम आपको नए पोस्ट में देंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here