26 मई को लॉन्च होगा इंडिया का पहला Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर वाला फोन! हैवी गेम भी चलेगा स्मूथ

Join Us icon

इंडिया का पहला Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर वाला फोन आ रहा है। टेक ब्रांड आइकू ने घोषणा कर दी है कि यह कारमाना वो ही कर के दिखाएगी। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वह आने वाली 26 मई को iQOO Neo 10 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करेगी। यह मोबाइल क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट पर काम करने वाला भारत का पहला फोन होगा।

iQOO Neo 10 इंडिया लॉन्च डेट

आइकू नियो 10 26 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड के सीईओ इंडिया, निपुण मार्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये फोन लॉन्च की जानकारी दी है। तारीख बताने के साथ ही ट्वीट में खुलासा कर दिया गया है कि iQOO Neo 10 स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 पर काम करेगा। Qualcomm प्रोसेसर के साथ ही इस फोन में SuperComputing Chip Q1 भी मिलेगी। और इसीलिए नियो 10 5जी फोन को कंपनी #DualChipPower हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है।

iQOO Neo 10 परफॉर्मेंस

यह साफ हो गया है कि आइकू नियो 10 इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 स्मार्टफोन होगा। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है। इसमें 2.0GHz Cortex-A720 डुअल कोर + 2.8GHz Cortex-A720 कोर के साथ 3.0GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-A720 कोर और 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X4 कोर शामिल है।

यह आइकू मोबाइल एंडरॉयड 15 आधारित OriginOS 5 के साथ लाया जा सकता है। तगड़े प्रोसेसर के साथ ही iQOO Neo 10 5G फोन में ब्रांड की ही सुपरकम्प्यूटिंग चिप क्यू1 लगाई जाएगी। यह हैवी मोबाइल गेम्स को स्मूथ और लैगफ्री रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में हाई फ्रेम रिफ्रेश रेट मिलेगी।

iqoo-neo-10-design-colours-officially-revealed

iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.78″ 1.5K OLED Display
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 7,600mAh Battery
  • 90W Fast Charging

डिस्प्ले

लीक के अनुसार आइकू नियो 10 स्मार्टफोन को 6.78-इंच की 1.5के स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह फ्लैट पंच-होल स्क्रीन बताई जा रही है जिसमें LTPS OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5500निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं मोबाइल स्क्रीन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।

बैटरी

प्रोसेसर के बाद आइकू नियो 10 5जी फोन की बैटरी इसकी दूसरी सबसे बड़ी खूबी बन सकती है। लीक की मानें तो यह मोबाइल बेहद ही तगड़ी 7,600एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक भारत में कोई भी स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 10 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर OIS फीचर से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस ​मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here