सस्ते प्राइस में जल्द लॉन्च हो सकता है Realme C71, गीकबेंच साइट पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

Realme बजट सेगमेंट के स्मार्टफोंस की रेंज को और मजबूत करने जा रहा है। इसमें आने वाला Realme C71 फिलहाल Geekbench और SIRIM सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। वहीं, इससे पहले भी यह कुछ लिस्टिंग्स में मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। यानी कंपनी डिवाइस को इंटरनली टेस्ट कर रही है और इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

Realme C71 गीकबेंच लिस्टिंग

  • Geekbench पर Realme C71 को RMX5303 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Unisoc प्रोसेसर पर चलेगा जिसमें दो कोर 1.82GHz की स्पीड से और बाकी छह कोर 1.61GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इसमें Mali-G57 GPU भी शामिल है।
  • इन स्पेसिफिकेशंस से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चिपसेट Unisoc T7250 (पहले T615) हो सकता है।
  • फोन को 6GB RAM और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है।
  • बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो फोन ने 438 का सिंगल-कोर और 1455 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है।

Realme C71 अन्य सर्टिफिकेशन

  • Realme C71 को थाईलैंड की NBTC और UAE की TDRA साइट्स पर भी मॉडल नंबर RMX5303 के साथ लिस्ट किया गया था।
  • फोन को फिलहाल मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन साइट से भी मंजूरी मिल चुकी है। ये सभी लिस्टिंग्स इशारा करती हैं कि फोन का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
  • पिछले एक और लीक में Element सर्टिफिकेशन से पता चला था कि यह डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जो बजट सेगमेंट में इसे खास बनाएगा।

Realme C71 की खूबियां (संभावित)

  • जहां हाल ही में लॉन्च हुआ Realme C75 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, वहीं लिस्टिंग के अनुसार C71 एक 4G LTE स्मार्टफोन होगा।
  • यह फोन पिछले साल आए Realme C61 का अपग्रेड माना जा रहा है।
  • पूर्व मॉडल realme C61 में 6.74-इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले, Unisoc T612 चिपसेट, 8GB तक RAM, 5000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए थे।
  • आगामी Realme C71 में Unisoc T7250 चिप के साथ परफॉर्मेंस में सुधार और 45W फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं।
  • ऐसे में यह फोन Redmi A5 जैसे डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे सकता है, जिसमें यही प्रोसेसर दिया गया है।

Realme C71 की कीमत (संभावित)

Realme C71 की कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भी अपने पुराने मॉडल C61 की तरह 8,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here