
शाओमी के एक नए फोन Xiaomi 16 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि फोन का आधिकारिक लॉन्च अभी कुछ महीने दूर है। Weibo के टिप्स्टर Digital Chat Station ने अब Xiaomi 16 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। यह फोन 50MP के तीन कैमरे, Snapdragon 8 Elite 2 के साथ आ सकता है। आइए जान लेते हैं फोन से जुड़ी डिटेल:
Xiaomi 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 16 के बारे में जो लीक डिटेल सामने आई है, उसके मुताबिक, फोन में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा। Qualcomm सितंबर में अपने अगले फ्लैगशिप चिपसेट को पेश करने वाला है और Xiaomi संभवतः इसे अपने फोन में सबसे पहले लॉन्च करेगा।

- डिस्प्ले: फोन में 6.3-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें चारों तरफ बहुत पतले बेजल्स होंगे। यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलेगा।
- डिजाइन: लीक हुए रेंडर्स में Xiaomi 16 का डुअल-टोन बैक पैनल दिखाया गया है, जो iPhone 17s की तरह हो सकता है। हालांकि कुल मिलाकर डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं दिखता।
- कैमरा: Xiaomi 16 में तीन 50-मेगापिक्सल सेंसर होंगे- एक 1/1.3-इंच का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस, और एक टेलीफोटो लेंस जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करेगा।
- बैटरी: इस फोन में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। लीक में दावा किया गया है कि इसकी क्षमता 6,500mAh से अधिक होगी, जो Xiaomi 15 की 5,400mAh बैटरी से काफी बड़ी है।
Xiaomi 16 सीरीज को 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है, जब Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 की घोषणा करेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, वैनिला मॉडल चीन और ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा, जबकि Xiaomi 16 Pro इंटरनेशनल मार्केट में नहीं आएगा।












