
Xiaomi ने अपने बहुप्रतीक्षित आगामी लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। यह आने वाले 26 जून 2025 को चीन में आयोजित किया जाएगा। इसमें ब्रांड द्वारा कई दमदार प्रोडक्ट्स पेश होने वाले हैं। जिसमें Xiaomi MIX Flip 2, Xiaomi Tablet 7S Pro, REDMI K80 Ultra स्मार्टफोन, REDMI K Pad टैबलेट, Xiaomi Mi Band 10, Xiaomi Watch S4 41mm और Xiaomi Open Earphones Pro जैसे अन्य इकोसिस्टम डिवाइस शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें ग्राहकों को क्या खास मिलने वाला है।
Redmi K80 Ultra स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi K80 Ultra को 6.83-इंच 1.5K AMOLED फ्लैट स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
- प्रोसेसिंग: इस दमदार आगामी डिवाइस में लेटेस्ट Dimensity 9400+ चिपसेट, Rage Engine 4.0 ट्यूनिंग, इंडस्ट्री का पहला “Master-level coaxial symmetrical dual speakers”, और “Ultra-wideband Cyber Motor” जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7410mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह Xiaomi का पहला 100W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट और बायपास चार्जिंग प्लस टेक्नोलॉजी वाला फोन होगा।
- कैमरा: कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। वहीं सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है।
- कलर ऑप्शन: यह Spruce Green, Ice Peak Blue, Moon Rock White और Sandstone Gray जैसे कलर्स में आ सकता है।

Xiaomi MIX Flip 2 की डिटेल्स
- 26 जून 2025 को Xiaomi अपना अगला फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi MIX Flip 2 भी लॉन्च करेगा। इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस रखा जाएगा।
- मोबाइल में ग्राहकों को 5100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 67W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
- यह फ्लिप फोन Blue, Purple, Gold और Black जैसे कलर्स में आ सकता है।

Xiaomi Tablet 7S Pro 12.5 डिटेल्स
- इवेंट में प्रीमियम टैबलेट Xiaomi Tablet 7S Pro 12.5 भी आएगा। इसमें 12.5-इंच की LCD स्क्रीन होगी।
- डिवाइस में कंपनी के खुद के बनाए Xiaomi XRING 01 SoC को उपयोग किया जाएगा।
- ब्रांड के अनुसार इसका खास Nano Soft Light Edition AG नैनो टेक्सचर और AR ऑप्टिकल कोटिंग के साथ 99% रिफ्लेक्शन कम करेगा जिससे आंखों को कम थकान होगी। यह सिर्फ 5.8mm पतला होगा।
- Xiaomi Tablet 7S Pro 12.5 टैबलेट में 10610mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह PC-लेवल सॉफ्टवेयर, फ्लोटिंग कीबोर्ड और एक कंप्यूटर जैसा फुलफ्लेज्ड एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

Redmi K Pad डिटेल्स
- ब्रांड इवेंट में एक छोटा टैबलेट भी ला रहा है जिसका नाम Redmi K Pad होगा।
- रेडमी के इस डिवाइस में 8.8-इंच की 3K LCD स्क्रीन होगी। इस पर 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकेगा। यह टैबलेट इंडस्ट्री की टॉप रेटेड LCD स्क्रीन में से एक मानी जा रही है।
- टैब में Dimensity 9400+ चिप, 16GB तक रैम, Android 15, डुअल USB-C पोर्ट, 7500mAh बैटरी और 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
- इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-थिन लिक्विड-कूल्ड VC सिस्टम, क्वाड स्पीकर्स और डुअल X-एक्सिस मोटर जैसी हाइटेक टेक्नोलॉजीज मिलने की बात सामने आई है।
अन्य Xiaomi Ecosystem प्रोडक्ट्स
इस बड़े इवेंट में Xiaomi अपने अन्य IoT प्रोडक्ट्स भी पेश करेगा जिसमें Xiaomi Mi Band 10, Xiaomi Watch S4 41mm और Xiaomi Open Earphones Pro शामिल हैं। इसके अलावा तगड़ी Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक कार भी पेश की जाएगी।












