
Xiaomi ने अपनी K-सीरीज के प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस डिस्प्ले, थर्मल कूलिंग, ऑडियो और बैटरी जैसे कई मामलो में बड़ा अपग्रेड लेकर आया है। इसमें ग्राहकों को Dimensity 9400+ चिपसेट, 7410mAh बैटरी, 144Hz OLED स्क्रीन, 16GB रैम, 50MP कैमरा जैसी कई खूबियां दी गई हैं। आइए, आगे मोबाइल की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Redmi K80 Ultra स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Redmi K80 Ultra में 6.83-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह M9 लुमिनेसेंट मटेरियल के साथ आता है और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन में 2560Hz PWM डिमिंग, DC Dimming, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट भी शामिल है। वहीं, सुरक्षा के लिए Xiaomi Shield Glass और TÜV सर्टिफिकेशन दिया गया है।
प्रोसेसिंग
Redmi K80 Ultra फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट है जो 3 नैनोमीटर तकनीक पर बेस्ड है। इसे Immortalis-G925 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन ने AnTuTu प्लेटफार्म पर 3.24 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। गेमिंग और डिस्प्ले परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें नया D2 AI डिस्प्ले चिप लगाया गया है। जो फ्रेम इंटरपोलेशन और अपस्केलिंग करता है। यही नहीं थर्मल कंट्रोल के लिए फोन में 6500mm² का 3D IceLoop वेपर चेंबर है, जो दो-लेयर डिजाइन में आता है। यह Redmi के चौथे-जेनरेशन Fury Engine के साथ थर्मल और परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज कर सकता है। इसके अलावा फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करता है।
कैमरा
Redmi K80 Ultra फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 50MP का Light Hunter 800 मेन सेंसर (1/1.55”) OIS के साथ मिलता है। इस सेंसर को 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (119° FoV) के साथ जोड़ा गया है।वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा है। जो 1080p @ 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। जबकि रियर कैमरा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
बैटरी
इस रेडमी के तगड़े फोन में 7410mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसमें 10% सिलिकॉन कंटेंट और 827Wh/L की एनर्जी डेंसिटी है इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही Bypass Charging Plus के साथ गेमिंग के दौरान हीट को कम करने में मदद मिलती है।
अन्य फीचर्स
फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर, USB Type-C ऑडियो, Dolby Atmos, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक दी गई है।

Redmi K80 Ultra कीमत और उपलब्धता
Redmi K80 Ultra पांच स्टोरेज में लॉन्च हुआ है। जिसकी कीमत आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। यह Sandstone Grey, Moonstone White, Spruce Green और Ice Peak Blue जैसे चार कलर्स में आता है। वहीं, REDMI K80 Extreme Edition यानी (Redmi K80 Ultra) की सेल चीन में शुरू हो गई है।
| वैरियंट | कीमत (चीन) | अनुमानित भारतीय कीमत |
| 12GB + 256GB | 2,599 युआन | तकरीबन 31,000 रुपये |
| 16GB + 256GB | 2,799 युआन | तकरीबन 33,500 रुपये |
| 12GB + 512GB | 2,999 युआन | तकरीबन 35,800 रुपये |
| 16GB + 512GB | 3,299 युआन | तकरीबन 39,400 रुपये |
| 16GB + 1TB | 3,799 युआन | तकरीबन 45,400 रुपये |









