6999 रुपये में iPhone 16 जैसा फोन! आज से देश में बिकेगा यह सस्ता और स्टाइलिश मोबाइल

Join Us icon

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड टेक्नो ने बीते दिनों अपना लो बजट मोबाइल फोन Tecno Spark Go 2 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल अपनी लुक और डिजाइन की वजह से मार्केट में आने से पहले ही टेक जगत की सुर्खियों में छा गया था, क्योंकि ये देखने में iPhone 16 जैसा लगता है। इस लो बजट स्मार्टफोन आज 1 जुलाई से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है जिसके सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टेक्नो स्पार्क गो 2 की कीमत और सेल डिटेल सहित इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Spark Go 2 प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो इस सस्ते स्मार्टफोन का रेट 6,999 रुपये है। इस कीमत में 4GB RAM + 64GB Storage मिलेगी। यह मोबाइल आज से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। शॉपिंग करते वक्त Paytm से UPI Payment करने पर 10 रुपये की छूट भी मिलेगी। यानी Tecno Spark Go 2 का रेट 6,989 रुपये पड़ेगा। ग्राहक इसे अपनी पसंद के Ink Black, Veil White, Titanium Grey या Turquoise Green कलर में परचेज कर सकते हैं।

Tecno Spark Go 2 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • 4GB Virtual RAM
  • Unisoc T7250 CPU
  • 13MP Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • 15W 5,000mAh battery

डिस्प्ले

टेक्नो स्पार्क गो 2 स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस प्राइस पर इतनी हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में बड़ी बात है।

परफॉर्मेंस

Tecno Spark Go 2 फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के​ लिए इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6GHz से लेकर 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते फोन में Mali-G57 MP1 GPU मिलता है।

मेमोरी

यह टेक्नो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है जो 4जीबी रैम सपोर्ट करता है। मोबाइल को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत प्रदान करती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स ​पर सिंगल सेंसर दिया गया है। मोबाइल के रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल सेंसर लगाया गया है जो AI की क्षमता के साथ काम करता है। इस कैमरा से 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Tecno Spark Go 2 स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

Tecno Spark Go 2 फीचर्स

  • फोन में Ella AI का सपोर्ट दिया गया है जो भारतीय भाषाओं में भी काम करता है।
  • यह मोबाइल IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • टेक्नो इस फोन के साथ 4 साल का Lag-free एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है।
  • स्मार्टफोन AI Active Noise Cancellation फीचर से लैस है।
  • खराब नेटवर्क की स्थिति में भी इसमें कॉल डिस्कनेक्ट नहीं होती है।
  • डिवाइस की चौड़ाई 77mm, मोटाई 8.25mm और वजन 186 ग्राम है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi और Bluetooth सहित IR Blaster मिलता है।
  • यह फोन FM Radio ​सहित IR Remote Control जैसे फीचर्स से लैस है।

Tecno Spark Go 2 launched in India price specifications

Tecno Spark Go 2 कंपटीशन

POCO C71

प्राइस – 6,499 रुपये

यह पोको का सस्ता स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें भी 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल 6.88-इंच की बड़ी HD+ 120Hz डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 5,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 32MP कैमरा और फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

LAVA Bold N1 Pro

प्राइस – 6,799 रुपये

यह मोबाइल फोन UNISOC T606 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। इस मोबाइल में 6.67-इंच की HD+ 120Hz डिस्प्ले मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह सस्ता लावा मोबाइल 18W फास्ट चार्जिंग से लैस 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here