Oppo A6i 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस आए सामने, गूगल प्ले कंसोल साइट पर दिखा फोन

Join Us icon
Highlights

  • Oppo A6i 5G मोबाइल को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसमें Dimensity 6-सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।
  • यह 12GB तक रैम के साथ आने की संभावना है। 

ओप्पो अपनी ए-5 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर ए-6 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल इस सीरीज के तहत आने वाले Oppo A6i 5G स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फ्रंट डिजाइन देखने को मिला है। उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग से जुड़ी जानकारियां विस्तार से देते हैं।

Oppo A6i 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • आप नीचे दी गई स्लाइड इमेज में देख सकते हैं कि Google Play Console लिस्टिंग में आने वाला Oppo A6i 5G फोन OP5DF5L1 डिवाइस कोड के साथ सामने आया है। उम्मीद है कि PKW110 और PKW120 मॉडल नंबर भी इसी डिवाइस से जुड़े हुए हैं।
  • फ्रंट की बात करें तो डिवाइस में पंच-होल डिस्प्ले के साथ मोटे बेजल्स दिए गए हैं। जबकि स्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है, जो 720 x 1604 पिक्सल है।
  • लिस्टिंग में आगे बताया गया है कि यह डिवाइस MediaTek MT6835 चिपसेट से लैस होगा। जिसमें दो Cortex-A76 कोर 2.2GHz की स्पीड पर और छह Cortex-A55 कोर 2.0GHz की स्पीड पर क्लॉक किए गए हैं। साथ ही इसमें Mali G57 GPU भी शामिल है।
  • इन स्पेसिफिकेशंस से यह संकेत मिलता है कि डिवाइस में Dimensity 6-सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।
  • फोन में 12GB तक रैम होगी और यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
  • फोन के अन्य फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह Oppo A5x से मिलते-जुलते हो सकते हैं।

Oppo A5x के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Oppo A5x में 6.67-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो HD+रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन को तेजी से और सुरक्षित तरीके से अनलॉक किया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो डिवाइस को अच्छा परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग कैपेसिटी प्रदान करता है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 4GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, हालांकि लेटेस्ट लीक में 12जीबी तक रैम सामने आई है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Oppo A5x में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कैमरा सेटअप: कैमरा की बात करें तो इसमें 32-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेने में सक्षम है। वहीं, फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।



Best Competitors

OPPO A5 Pro Rs. 18,999
77%
vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme C75 5G Rs. 17,990
75%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here